निकाय चुनाव में अनुशासनहीनता पर भाजपा सख्त, पूर्व विधायक समेत कई नेताओं को नोटिस

राज्य में जारी नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है.

रांची. राज्य में जारी नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी ने राज्य भर के सैकड़ों नेताओं-कार्यकर्ताओं को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है. इनमें पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हैं. सभी लोगों से चुनाव में अनुशासनहीनता के आरोपों पर जवाब मांगा गया है.

कई प्रकार की शिकायतें मिली थीं

पार्टी को राज्य के विभिन्न नगर निकायों में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने, विरोधी उम्मीदवारों का समर्थन करने या पार्टी लाइन से अलग गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. संबंधित नेताओं को तय समय सीमा में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

इन्हें दी गयी नोटिस

जिन प्रमुख नेताओं को नोटिस मिली है, उनमें संजीव सिंह (पूर्व विधायक), अलखनाथ पांडेय (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), ललिता पासवान (जिला उपाध्यक्ष, साहिबगंज), नीना शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा), सबरी पाल (जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा), राजकुमार श्रीवास्तव (जिला प्रभारी, धनबाद महानगर), परशुराम ओझा (पूर्व जिलाध्यक्ष, पलामू), कामेश्वर पासवान (प्रदेश मंत्री, अजा मोर्चा), मृगुनाथ भगत (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजयुमो), मुकेश पांडेय (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजयुमो), लक्ष्मीनारायण भगत (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजा मोर्चा), हीरा साव, फुलजुरानी देवी (जिला महामंत्री, महिला मोर्चा), अनूप सुलतानिया (पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), तरुण गुप्ता, राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, परिदा सिंह और ऋतुरानी सिंह समेत अन्य शामिल हैं. पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि संगठनात्मक अनुशासन से समझौता नहीं किया जायेगा और दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. नगर निकाय चुनाव में पार्टी की अधिकृत लाइन से हटकर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat gopal jha

पिछले 26 सालों से पत्रकारिता में हूं. फिलहाल प्रथम पेज देखता हूं. साथ ही खबरों के समन्वय का भी काम करता हूं. स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के चयन में सहयोग करता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >