न्यू ईयर में खूब छलके जाम, 27.52 करोड़ की शराब गटक गया झारखंड

New Year Liquor Sales in Jharkhand: नए साल के स्वागत में झाखंड के लोगों ने खूब जाम छलकाए. 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को 27.52 करोड़ रुपए की लोग शराब गटक गए.

New Year Liquor Sales in Jharkhand: न्यू ईयर के मौके पर झारखंड में शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई. 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच करीब 60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. 30 दिसंबर को 14.58 करोड़ रुपए और 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपए की शराब बिकी. एक जनवरी 2025 को 18 से 19 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई. हालांकि, आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है. वर्ष 2023 में 31 दिसंबर को 24 करोड़ की शराब बिकी थी. वर्ष 2024 में 31 दिसंबर को पिछले साल की तुलना में शराब की बिक्री में इजाफा हुआ है. इस बार 3.50 करोड़ रुपए अधिक की शराब बिकी है.

झारखंड में सबसे ज्यादा शराब रांची में बिकी

झारखंड में सबसे ज्यादा शराब की बिक्री राजधानी रांची में हुई. पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और सरायकेला क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहे. इन जिलों में लोग 31 दिसंबर को 2 करोड़ रुपए से अधिक की शराब पी गये. बोकारो, देवघर, गिरिडीह, पलामू, रामगढ़ में 31 दिसंबर को 1 करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई. राज्य में सबसे कम 19.65 लाख रुपए की शराब जामताड़ा में बिकी.

30 की तुलना में 31 दिसंबर को दोगुनी हुई बिक्री

जिलों से जो जानकारी आई है, उसके अनुसार, 30 दिसंबर को राज्य भर में लगभग 14 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी. 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 27.52 करोड़ रुपए हो गया. एक जनवरी को शराब की बिक्री में कमी आई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में 8 करोड़ से अधिक की शराब बिकी

नये साल के जश्न में राजधानी रांची में भी शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई. शहर में 31 दिसंबर को 5.10 करोड़ रुपए की शराब बिकी. एक दिन में अधिकतम 4.62 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री का अब तक का रिकॉर्ड रांची के नाम था. एक जनवरी को लगभग 3 करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई. 31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को मिलाकर रांची में 8 करोड़ से अधिक की शराब बिकी है.

31 दिसंबर को किस जिले में कितने की शराब बिकी, यहां देखें

जिले का नामशराब की बिक्री की राशि
बोकारो1,27,40,053 रुपए
गिरिडीह1,05,87,425 रुपए
लोहरदगा23,42,575 रुपए
गोड्डा60,91,880 रुपए
पाकुड़34,15,400 रुपए
चतरा70,15,320 रुपए
गुमला61,80,805 रुपए
पलामू1,11,49,690 रुपए
देवघर1,32,87,230 रुपए
हजारीबाग2,47,01,025 रुपए
रामगढ़1,20,54,350 रुपए
धनबाद1,85,50,600 रुपए
जामताड़ा19,65,350 रुपए
रांची5,10,18,853 रुपए
दुमका65,80,590 रुपए
खूंटी42,45,650 रुपए
साहिबगंज57,00,015 रुपए
पूर्वी सिंहभूम2,69,61,570 रुपए
कोडरमा64,31,550 रुपए
सिमडेगा57,55,460 रुपए
गढ़वा43,22,590 रुपए
लातेहार43,15,310 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम95,01,535 रुपए

1800 करोड़ से अधिक का मिला राजस्व

झारखंड सरकार ने शराब बेचकर वित्त वर्ष 2024-25 में 2700 करोड़ रुपए राजस्व का लक्ष्य रखा है. अब तक लगभग 1800 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्व की प्राप्ति हो गई है. आबकारी विभाग को 3 महीने में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 900 करोड़ रुपए के राजस्व की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना : हेमंत सोरेन 56 लाख महिलाओं के खाते में इस दिन ट्रांसफर करेंगे 1400 करोड़ रुपए

न्यू ईयर के जश्न में डूबा पलामू, पर्यटन स्थल हुए गुलजार, देखें PHOTOS

LPG Cylinder Price: देवघर, बोकारो समेत झारखंड के 10 बड़े शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

Jharkhand Ka Mausam: ठंड से ठिठुर रहा झारखंड, 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >