Hockey : ओडिशा, मणिपुर, हरियाणा और झारखंड जीते

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग

रांची. ओडिशा, मणिपुर, हरियाणा और झारखंड ने राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में बुधवार को जीत दर्ज की. दिन के पहले मैच में ओडिशा ने महाराष्ट्र को 1-0 से हराया. ओडिशा की ओर से 57वें मिनट में दीपिका बरवा ने गोल किये. दूसरे मैच में मणिपुर ने मध्यप्रदेश को 2-0 से पराजित किया. मणिपुर की ओर से पूजा रामछूरिया (41वें) व बेबीरानी देवी संदम (56वें मिनट) ने गोल किये. तीसरे मैच में हरियाणा ने मिजोरम को 2-1 से हराया. दिन के आखिरी मुकाबले में झारखंड ने बंगाल को 3-1 से पराजित किया. झारखंड की ओर से शांति कुमार (28वें), संगीता कुमारी (45वें) व जमुना कुमारी (36वें मिनट) ने गोल किये. बंगाल की ओर से एकमात्र गोल सेलेस्टिना होरो ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >