CM हेमंत सोरेन के सामने गूगल के PR हेड बोले- मैं पलामू का ही हूं

नई दिल्ली में झारखंड के औद्योगिक निवेश, आईटी, एआई, ई-गवर्नेंस और पर्यटन क्षेत्रों को नई दिशा देने के लिए नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आयोजन हुआ. गूगल के PR हेड के बयान ने बटोरीं खूब तालियां.

National Stakeholder Consultation:  झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस और पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को नई दिल्ली स्थित होटल ताज में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ हुआ. पहले दिन आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की तकनीकों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. वहीं विभिन्न कंपनियों के साथ मीटिंग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया. 

गूगल PR हेड के बयान पर गूंजा तालियों से हॉल 

कार्यक्रम में गूगल के पब्लिक रिलेशन हेड राजेश रंजन ने मंच से कहा कि वह भी झारखंड की माटी से आते हैं. उन्होंने कहा कि मैं झारखंड के पलामू से आता हूं. उनके इस वक्तव्य पर पूरा हॉल तालियों से गूंज गया. उन्होंने कहा कि गूगल झारखंड का पूरा साथ देगा और राज्य के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी समाज में ऊंच-नीच की खाई को पाटकर समानता लाने का सबसे बेहतरीन जरिया है. राजेश रंजन ने कहा कि गूगल का मुख्य फोकस झारखंड के युवाओं को हर संभव अवसर उपलब्ध कराना. इसके लिए गूगल राज्य में बड़े पैमाने पर क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का संचालन करेगा. 

Microsoft, Google ने साझा किए सुझाव 

कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल सहित विभिन्न अग्रणी तकनीकी संस्थानों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने झारखंड में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने, आईटी निवेश को बढ़ावा देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य को तैयार करने को लेकर अपने सुझाव साझा किए.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उद्योग मंत्री संजय कुमार यादव, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार,विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, आइटी सचिव पूजा सिंघल,उद्योग सचिव अरवा राजकमल, पीआरडी के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, उद्योग निदेशक विशाल सागर, आइटी निदेशक माधवी मिश्रा उपस्थिति थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत

ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

ये भी पढ़ें: 'मंत्री महोदया, सिमडेगा के गांवों को टापू बनने से बचाएं', दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >