Ranchi News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजपुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

रांची जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजपुर में विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महान वैज्ञानिक डॉ सी.वी. रमन की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर हुई.

रांची: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर रांची जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजपुर में विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दोपहर 12 बजे के बाद विद्यालय की प्रधान शिक्षिका उर्मिला केरकेट्टा की अध्यक्षता में महान वैज्ञानिक डॉ सी.वी. रमन की तस्वीर पर पुष्प अर्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई. शिक्षिका उर्मिला ने कहा कि सभी बच्चों को वर्तमान के समाज में विज्ञान के महत्व के बारे में बताए.

इस अवसर पर साइंस सोसाइटी ऑफ झारखंड की सहयोग से विद्यार्थियों को विज्ञान संबंधित सिनेमा दिखाया गया. कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका निभाते हुए सहायक अध्यापक अर्चना पाठक ने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व बताते हुए कहा कि “ मनुष्य आज चांद पर पहुंच पाया है तो सिर्फ विज्ञान के सहारे. समाज में अंधविश्वास और कुसंस्कार को दूर करने के लिए विज्ञान ही उचित माध्यम है. वैज्ञानिक चेतना ही एक स्वस्थ और जागृत समाज बना सकती है.”

Also Read : रांची के रातू में महिला पारा टीचर से एक लाख रुपए की छिनतई, अपराधियों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

कार्यक्रम में स्कूल के कई विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक कला का प्रदर्शन किए. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को कलम और स्वल्पाहार देकर सम्मानित किया गया. स्कूल के सह प्राध्यापिका हेमंत केरकेट्टा ने अंत में सभी को धन्यवाद दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >