दुर्गापूजा में नगर निगम करेगा खास इंतजाम: सफाई-रोशनी दुरुस्त, मुफ्त मिलेगी बस सेवा

दुर्गापूजा में नगर निगम श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधा देगा. जानें सफाई, रोशनी, मुफ्त बस सेवा और अन्य खास इंतजामों के बारे में.

रांची. दुर्गापूजा के उत्सव को सकुशल, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इसमें नवरात्र से लेकर विजयादशमी और प्रतिमा विसर्जन तक श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने कहा कि पूजा के दौरान तीन पालियों में सफाई व्यवस्था रहेगी. रात की पाली में अतिरिक्त सफाई दल तैनात किये जायेंगे.

उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों और संपर्क मार्गों पर नियमित सफाई की जाएगी. इसके साथ ही, पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया है. सड़क पर लाइट की व्यवस्था के विशेष निर्देश दिये गये. अधिकारियों को खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के साथ प्रमुख पूजा स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. शहर के ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर वहां अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया.

नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि पूजा पंडालों व संपर्क मार्गों का समतलीकरण किया जायेगा. हॉर्टिकल्चर शाखा को सात दिनों के भीतर जरूरत के अनुसार पेड़ों की डालियों की छंटाई का निर्देश दिया गया.

पूजा समितियों की प्रमुख माँगें और निगम का आश्वासन

पूजा समितियों ने पंडालों के आसपास सफाई, पेयजल टैंकर, चलंत शौचालय, पार्किंग, स्टोन डस्ट, खुले नालों पर स्लैब, फॉगिंग और डॉग कैचिंग अभियान जैसी व्यवस्थाओं की मांग रखी. विसर्जन स्थलों पर कुंड तैयार करने और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने का आग्रह भी किया गया.

इस पर नगर आयुक्त ने सभी सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया. इसके अलावा पूजा के दौरान निः शुल्क नगर बस सेवा, अस्थायी विश्राम गृह, पेयजल, चलंत शौचालय और क्विक रिस्पांस टीम उपलब्ध रहेगी.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ जा रहे 14 चक्का ट्रक में लगी आग, 12 चक्के और सीमेंट जलकर राख

त्वरित सहायता के लिए 24 घंटे खुला रहेगा निगम का कनेक्ट सेंटर

नगर निगम का कनेक्ट सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जिसका नंबर 1800-570-1235 है. पूजा समितियां सफाई, जलजमाव, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगी. तैनात टीम त्वरित कार्रवाई करेगी.

डस्टबिन के इस्तेमाल की अपील

इधर, नगर आयुक्त ने पूजा समितियों और सभी शहरवासियों से भी अपील की है कि वे कचरा केवल डस्टबिन में ही डालें और रांची को स्वच्छ बनाए रखने में निगम के प्रयासों का समर्थन करें. बैठक में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार समेत निगम के अधिकारी-कर्मी और विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: बिजली निगम के 109 करोड़ के बैंक फ्रॉड में खुलासा: 57 करोड़ की FD तोड़ 40.50 करोड़ फर्जी खाते में भेजे, तीन अफसरों पर कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >