Ranchi News : मां काली की आराधना से रोशन अमावस

राजधानी में मां काली की पूजा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ की जा रही है.

मां काली की आराधना से रोशन अमावस

राजधानी में मां काली की पूजा अर्चना, झूले और आनंद मेला में उमड़े श्रद्धालु

आधी रात से सुबह तक चली मां काली की पूजा-अर्चना, बांटा गया भोग महाप्रसाद

रांची. राजधानी में मां काली की पूजा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ की जा रही है. सोमवार की देर रात पूजा पंडालों के उदघाटन के बाद मां की नित्य पूजा और भोग निवेदन किया गया. मंगलवार को पूजा के बाद महाभंडारा, दरिद्रनारायण भोज सहित अन्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुए. शाम होते ही विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने झूलों और आनंद मेले का आनंद लिया.

श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति

श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति की ओर से आयोजित मां काली के 75वें पूजनोत्सव में मंगलवार को भारी भीड़ रही. सुबह नौ बजे मां काली की नित्य पूजा के बाद आरती और पुष्पांजलि अर्पित की गयी. मां को खिचड़ी, सब्जी, चटनी और विभिन्न प्रकार के भाजा का भोग लगाया गया. इसके बाद पैक प्रसाद का वितरण किया गया. शाम को आकर्षक पूजा पंडाल में मां की नयनाभिराम प्रतिमा और विद्युत सज्जा लोगों को खूब भायी. देर रात तक भक्तों ने आनंद मेला में फूड कोर्ट, झूले, घरेलू सामान, पूजा के बर्तन, शंख, टर्किश आइसक्रीम और विभिन्न प्रकार के अचार के स्टॉलों पर खरीदारी की. व्यवस्था बनाये रखने में समिति सदस्य, प्रशासन, यातायात पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मी सक्रिय दिखे. इससे पूर्व सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, श्रद्धेय संतगण, भाजपा नेता सुबोध सिंह गुड्डू, डॉ आनंद किशोर वर्मा, आलोक दुबे, संजय पोद्दार, पप्पू वर्मा और पीयूष विजय ने पूजा पंडाल का उदघाटन किया.

हरिमती मंदिर

हरिमती मंदिर लालपुर एंड वर्द्धमान कंपाउंड सार्वजनिन दुर्गाेत्सव कमेटी हरिमती मंदिर में सोमवार की रात साढ़े आठ बजे मां काली की पूजा शुरू हुई. फल में केला, खीरा, मीठा कोहरा और ईख की बलि दी गयी. पूजा उपरांत मां को भोग निवेदित किया गया और पुष्पांजलि के साथ पूजा संपन्न हुई. रात डेढ़ बजे से भक्तों के बीच भोग वितरण शुरू हुआ. भोग में खिचड़ी, खीर, सब्जी और चटनी दी गयी. मंगलवार को नित्य पूजा के बाद दोपहर एक बजे से दरिद्रनारायण सेवा आरंभ हुई, जिसमें जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और कंबल दान किये गये. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह समेत कई अतिथि उपस्थित रहे. आयोजन में सभापति सुप्रियो भट्टाचार्य, सचिव वीरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष गौरव घोष, नवीन अग्रवाल, राहुल सेन गुप्ता आदि का सहयोग रहा.

कुसई काली पूजा समिति

कुसई काली पूजा समिति, डोरंडा की ओर से पूजा पंडाल का उदघाटन सोमवार को संजय सेठ ने किया. रात 12 बजे पूजा संपन्न हुई. मंगलवार को नित्य पूजा के बाद मां को खीर का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया. शाम को बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किये और झूलों का आनंद उठाया. चंदननगर की आकर्षक लाइटिंग विशेष आकर्षण रही. समिति के सचिव राजेश एक्का ने बताया कि बुधवार को दिन के एक बजे से खिचड़ी भोग का वितरण किया जायेगा. उदघाटन समारोह में अध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, सचिव मनी भूषण झा, रविशंकर, कन्हैया सिंह, विजय, मनोरंजन समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे.

कॉसमॉस यूथ क्लब

कॉसमॉस यूथ क्लब, लालपुर में सोमवार को पूजा पंडाल का उदघाटन के बाद मां आनंदमयी का महाभिषेक और आरती हुई. रात नौ बजे से मां श्यामा काली की महापूजा प्रारंभ हुई. रात 12:30 बजे बलिदान, पुष्पांजलि और भोग निवेदन किया गया. देर रात से प्रारंभ हुआ. होम यज्ञ सुबह चार बजे तक चला. भोग प्रसाद का वितरण रात 2:30 बजे से शुरू होकर मंगलवार को शाम चार बजे तक चला. लगभग आठ हजार भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया. शाम साढ़े छह बजे आरती के बाद मां को हलवा-पूरी का भोग लगाया गया.

मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा समिति

मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा समिति, चुटिया द्वारा तैयार पूजा पंडाल का उदघाटन सोमवार को संजय सेठ ने किया. पंडाल को केदारनाथ धाम के स्वरूप में तैयार किया गया है. उदघाटन के अवसर पर भाजपा नेता जितेंद्र सिंह पटेल, मदन सिंह, दिलीप साहू, समिति के संस्थापक सुनील महतो, मुख्य संरक्षक राजकुमार महतो, अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, सोनू कुमार साहू, संजय प्रसाद, सत्यप्रकाश, शशि कुमार, श्याम महतो, लालो महतो व अन्य मौजूद रहे.

श्रीश्री हरिसभा और दुर्गा पूजा समिति

दुर्गाबाड़ी में काली पूजा सोमवार रात 11:20 बजे से आरंभ हुई और सुबह 3:43 बजे तक चली. पूजा के बाद मां को खिचड़ी, 11 प्रकार की भुजिया, सब्जी, चटनी, खीर, मिठाई और फल अर्पित किये गये. इसके बाद महाआरती और पुष्पांजलि हुई. सुबह सात बजे तक हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया. दुर्गाबाड़ी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने बताया कि यहां काली पूजा वर्ष 1928 से निरंतर हो रही है. सभी अनुष्ठान पश्चिम बंगाल से आये पुरोहित काशीनाथ भट्टाचार्य और उनके सहयोगियों द्वारा संपन्न किये गये. आयोजन में सेतांक सेन, श्यामल रॉय, प्रदीप रॉय, संदीप चौधरी, जयंत कर, देवनाथ गांगुली, रवींद्र बनर्जी, मृणाल घोष, संजय रॉय, अमित रॉय, दीपेंद्र नारायण घोष, नारायण प्रमाणिक, श्रीमंत प्रमाणिक, तरुण सुत्रधर आदि का सहयोग रहा.

न्यू काली पूजा समिति, डोरंडा

न्यू काली पूजा समिति, डोरंडा में 44वां काली पूजा समारोह मनाया जा रहा है. सोमवार को पूजा पंडाल का उदघाटन राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने श्रद्धेय संतगणों के साथ किया. समिति अध्यक्ष शंभु गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को राजस्थानी लोककला, रंग-बिरंगे झरोखे और पारंपरिक चित्रकला से सजाया गया है, जिससे दर्शकों को राजस्थान की जीवंत संस्कृति का अनुभव हो रहा है. उदघाटन समारोह में आलोक दुबे, अजय नाथ शहदेव, सुबोध सिंह गुड्डू, रितेश थापा, अजय घोष, मनोज मालाकार, बिट्टू घोष, टापू घोष, पप्पू बलि, बबलू शाह, मनोज नायक, देवराज बर्मन, मितवा घोष, शिशिर क्षेत्री, बाबू सोना, अमित गुप्ता, नितेश गुप्ता, विकी घोष, जयंत मजूमदार, दीपू जयसवाल उपस्थित थे.

मां शक्ति काली पूजा समिति, मेन रोड

संकट मोचन हनुमान मंदिर के निकट स्थित मां शक्ति काली पूजा समिति के पंडाल का विधिवत उदघाटन संकट मोचन मंदिर के केशव बाबा, ओमप्रकाश मिश्रा, ऋषि नाथ शाहदेव, मुख्य संरक्षक कुणाल अजमानी, शंकर दुबे, महेश सोनी और अध्यक्ष श्यामानंद पांडेय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PUJA KUMARI

PUJA KUMARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >