निगम ने मोरहाबादी में नहीं लगने दिया साप्ताहिक बाजार, रोजी-रोटी के लिए विरोध में उतरे दुकानदार

Ranchi News: रांची नगर निगम ने मोरहाबादी में साप्ताहिक बाजार नहीं लगने दिया. विरोध में दुकानदार सड़क पर उतर आए और रोजी-रोटी बचाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. सभी ने निगम के बाहर जाकर प्रदर्शन भी किया और अलग जगह की मांग की. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

उत्तम महतो
Ranchi News: मोरहाबादी मैदान में (कचरा ट्रांसफर स्टेशन के समीप) लगने वाले साप्ताहिक हाट को नगर निगम द्वारा शनिवार को नहीं लगाने दिया गया. दुकानदार वहां दुकान नहीं न लगा सके, इसके लिए सुबह में ही निगम की टीम पुलिस बल के साथ मोरहाबादी पहुंच गयी थी. जब दुकानदार अपनी दुकानें लगाने के लिए पहुंचे तो निगम की इंफोर्समेंट टीम ने उन्हें रोक दिया. काफी देर तक हंगामा होता रहा. इसके बाद दुकानदार सड़क पर उतर कर नारेबाजी करने लगे. निगम की टीम ने किसी को दुकान लगाने नहीं दिया. दुकान हटाये जाने से नाराज दुकानदार शाम को नगर निगम पहुंचे.

दुकानदारों ने दुकान लगाने के लिए मांगी दूसरी जगह

दुकानदारों ने निगम के अधिकारियों से मिलकर वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने की मांग की. नाराज दुकानदारों का कहना था कि सब्जी बेचकर ही वे अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं. ऐसे में निगम उन्हें भी कहीं पर जगह आवंटित करे. वे उसी जगह पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करेंगे. दुकानदारों को वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने को लेकर सोमवार को मेयर रोशनी खलखो अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. बैठक में इन दुकानदारों को कोई ऐसा खाली जगह आवंटित करने पर चर्चा किया जायेगा, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो.

ये भी पढ़ें…

रांची में डाक विभाग शर्मसार: डाकिया निकला महा-लापरवाह, घर में छुपा रखे थे कई दस्तावेज

रांची के राज अस्पताल पर CM का हंटर: पैर फ्रैक्चर में मौत और 22 लाख बिल के आरोप पर बैठी हाई लेवल जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >