JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, 15-16 सितंबर को फिर होगा सत्यापन

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए नया मौका। 15 और 16 तारीख को हज हाउस में सत्यापन कराएं, 27 को होगी प्रवेश परीक्षा।

रांची. मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों और प्रमाण पत्रों में त्रुटि वाले अभ्यर्थियों को एक बार फिर सत्यापन का मौका दिया गया है. संबंधित अभ्यर्थी 15 और 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक हज हाउस में अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन करा सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे.

जेपीएससी के 161 और जेएसएससी के 65 आवेदन का सत्यापन बाकी

जेपीएससी के लिए 200 और जेएसएससी के लिए 93 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें जेपीएससी के 161 और जेएसएससी के 65 आवेदकों का आवेदन अंतिम सत्यापन के लिए बचा हुआ है. सत्यापन और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 18 से 20 सितंबर के बीच ई-मेल आइडी और वेबसाइट के माध्यम से जारी किये जायेंगे.

27 सितंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

संचालन समिति के निर्णय के अनुसार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत प्रवेश परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जायेगी. परीक्षा का आयोजन श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में होगा. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munna Kumar Singh

मुन्ना कुमार सिंह हिंदी पत्रकारिता (प्रिंट) के अनुभवी संपादकीय पेशेवर हैं. उन्हें पत्रकारिता, कॉपी एडिटिंग, पेज प्लानिंग और न्यूजरूम संचालन का 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे प्रभात खबर, रांची में सीनियर सब एडिटर और सिटी लाइफ पेज के प्रभारी हैं. उनकी जिम्मेदारियों में पेज प्लानिंग, कंटेंट प्राथमिकता, स्टोरी प्लेसमेंट, रिपोर्टर व फोटोग्राफर टीम के साथ समन्वय और समयबद्ध प्रकाशन सुनिश्चित करना शामिल है. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत सनमार्ग से बतौर स्ट्रिंगर की और बाद में हिंदुस्तान व दैनिक भास्कर जैसे समाचार संस्थानों में विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में कार्य किया. दैनिक भास्कर, रांची में उन्होंने धर्म-समाज-संस्था और रांची-आसपास जैसे पेजों की स्वतंत्र जिम्मेदारी संभाली. उनकी प्रमुख विशेषज्ञताओं में कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन लेखन, पेज प्लानिंग, कंटेंट क्वालिटी और डेडलाइन मैनेजमेंट शामिल है. उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >