अनगड़ा (रांची): घर से निकलकर साथ जाने की कोशिश कर रहे नाबालिग युगल की राह अचानक उस समय रुक गई, जब गोंदलीपोखर में परिजन अचानक उनके सामने पहुंच गए. यह पूरा मामला शुक्रवार (18 सितंबर) का है जब दोनों प्रेमी युगल अपने-अपने घर से निकलकर एक साथ भाग रहे थे लेकिन तभी अचानक चौधरी होटल के पास युवक की मां, फुआ और अन्य परिजनों ने उन्हें रोक लिया. इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. इस बीच वहां आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई.
युवक नाबालिग किशोरी को लेकर जा रहा था
जानकारी के अनुसार, सिकिदिरी थाना क्षेत्र के नवागढ़ की नाबालिग किशोरी को टाटीसिलवे निवासी युवक अपने साथ लेकर जा रहा था. दोनों गोंदलीपोखर पहुंचे ही थे कि युवक के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई. इसके बाद युवक की मां, फुआ और अन्य परिजन चौधरी होटल के समीप पहुंचे और दोनों को रोक लिया.
ये भी पढ़ें- दो दिनों से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
दोनों के अलग होने को लेकर बनी रही स्थिति
परिजनों के रोकने के बाद दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं थे. इसे लेकर मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा. देखते ही देखते आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर भी वहां जमा हो गए. मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक बातचीत के बाद दोनों वहां से हटे, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई. घटना को लेकर गोंदलीपोखर में काफी देर तक लोगों के बीच चर्चा होती रही.
