Ranchi News: आरा गेट ब्रिज से नाबालिग युवक-युवती ने लगायी छलांग, दोनों घायल; मौके पर लगा जाम

रांची के नामकुम में एक ऑटो से उतरकर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने पुल से छलांग लगा दी. दोनों घायल हैं और खतरे से बाहर हैं. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कूदने के कारणों का अभी पता नहीं चला है.

नामकुम, रांची : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा गेट ब्रिज से गुरुवार की शाम करीब चार बजे नाबालिग युवक-युवती ने पुल से छलांग लगा दी. घटना में दोनों को चोटें आयी हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. पुल से नीचे गिरे दोनों को देखने के लिए छोटे-बड़े वाहनों के चालक रुक गये, जिससे पुल पर लंबा जाम लग गया.

ऑटो से उतरकर पुल से नीचे कूदे

जानकारी के अनुसार, दोनों चुटिया क्षेत्र के रहने वाले हैं और टाटीसिलवे स्थित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में पढ़ते हैं. दोनों आरा गेट ब्रिज पर ऑटो से उतरे और इसके बाद पुल से नीचे छलांग लगा दी. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलने पर टाटीसिलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. वहीं संबंधित शैक्षणिक संस्थान के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर दोनों का हालचाल लिया.

कूदने के कारणों का पता नहीं

दोनों ने पुल से छलांग क्यों लगायी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

टाटीसिलवे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हंसे उरांव ने बताया कि मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >