Ranchi: मनरेगाकर्मियों ने कांके विधायक को सौंपा मांगपत्र, लगाई मदद की गुहार

Ranchi (पिठोरिया): नौकरी में स्थायीकरण और कई मांगों के साथ कांके के मनरेगाकर्मी कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा से मिले और मांगपत्र सौंपा. विधायक ने उनकी मांगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया.

Ranchi (पिठोरिया): कांके विधानसभा क्षेत्र के मनरेगाकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के रांची जिला इकाई के जिला सचिव मोहम्मद निजाम के नेतृत्व में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा. उपस्थित मनरेगाकर्मी में कांके प्रखंड के मनरेगा कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष सलित मुंडा, मनोज महतो, दिनेश उरांव, प्रमोद कुमार उरांव, मोहम्मद साबिर, प्रतिमा कुमारी, संगीता कुमारी, सरोज लकड़ा, सुप्रिया मरीना टोप्पो साथ ही बुढ़मू प्रखंड के मनरेगाकर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा, ऋषि जायसवाल, रमेश बेक, बालेश्वर महतो, हेमंत महतो आदि थे.

लंबे समय से हो रही है स्थायीकरण की मांग

इस दौरान मनरेगाकर्मियों ने बताया कि लंबे समय से कार्यरत मनरेकर्मी सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण, एवं अन्य मूलभूत मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. इस संबंध में उन्होंने विधायक महोदय से पहल करने की मांग की. विधायक ने मनरेकर्मियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मनरेकर्मियों के स्थायीकरण एवं समस्याओं के समाधान को लेकर पहल की जाएगी.

विधायक ने कहा कि मनरेकर्मियों का योगदान ग्रामीण विकास विभाग में महत्वपूर्ण है. उनकी हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: रामनवमी से पहले नोवामुंडी में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, शांति भंग करने वालों को सख्त चेतावनी

Ramgarh: महाअष्टमी जुलूस में जय श्री राम के नारों से गूंजा पतरातू, निकाला गया विशाल जुलूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >