झारखंड के सीएम और गवर्नर ने श्रमिकों को दी बधाई, हेमंत बोले- अर्थव्यवस्था में आपकी भूमिका अहम

May Day Celebrated in Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को श्रमिकों को श्रम दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हेमंत सोरेन ने एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही. श्रम दिवस पूरे झारखंड में मनाया गया और विभिन्न श्रमिक संघों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.

May Day Celebrated in Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को श्रमिकों को श्रम दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हेमंत सोरेन ने एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही. श्रम दिवस पूरे झारखंड में मनाया गया और विभिन्न श्रमिक संघों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें कहा, ‘श्रमिकों के अथक प्रयास और अथक संघर्ष देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार हमेशा इन सभी भाइयों और बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है.’

मजदूरों की मेहनत और समर्पण देश की समृद्धि की नींव – संतोष गंगवार

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं. गंगवार ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘देश और राज्य की प्रगति में मजदूरों की अहम भूमिका होती है. उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण देश की समृद्धि की नींव है. मैं सभी मजदूरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में पंजीकृत हैं असंगठित क्षेत्र के 96,61,245 श्रमिक

झारखंड में कई मजदूर संघों ने मुख्य रूप से धनबाद, जमशेदपुर और रांची में कई कार्यक्रम आयोजित कर श्रम दिवस मनाया. श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में राज्य सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र में 96,61,245 श्रमिक पंजीकृत हैं.

इसे भी पढ़ें

धनबाद से अम्मार याशर गिरफ्तार, आतंकवादियों का नेटवर्क बढ़ाने में था सक्रिय, एटीएस ने दबोचा

Hazaribagh News: बारात से लौट रहे सुरेश को हाथी ने दारू में कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

रांची, हजारीबाग, धनबाद, समेत कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिन में हो गयी रात

दुमका के शिकारीपाड़ा में शादी के कुछ घंटे बाद ही उठी दुल्हन की अर्थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >