रांची : मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी के नये कैडेटों का नामांकन शुरू, 74 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी के नये कैडेटों के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है. 74 विद्यार्थियों ने भाग लिया. जो छात्र शामिल नहीं हो पाए, वे 21 सितंबर को अगली परीक्षा दे सकते हैं.

रांची: मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी के नये कैडेटों के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हुई. कर्नल संतोष कुमार और प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के दिशा-निर्देश में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ अवध बिहारी महतो की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी करायी गयी. नामांकन प्रक्रिया में 74 नये छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान 42 पुराने कैडेटों ने प्रक्रिया में सहयोग किया. नये विद्यार्थियों से आवश्यक दस्तावेज लिये गये और उनका शारीरिक माप-तौल किया गया.

एनसीसी में शामिल होने के लिए किया प्रोत्साहित

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अवध बिहारी महतो ने विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ी सामान्य जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित भी किया. उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी शनिवार की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए अगली परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की जायेगी.

ये भी पढ़ें: करम पर्व की पूर्व संध्या पर NUSRL रांची में गूंजी मांदर की थाप, डॉ. नारायण भगत बोले- 'गीतों में छिपा है पूर्वजों का ज्ञान'

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार सिंह, वर्तमान में प्रभात खबर, रांची में विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. वह 14 वर्षों (2005 से 2019) तक प्रभात खबर रांची में मुख्य संवाददाता रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों का अनुभव है. लंबे पत्रकारिता जीवन में खोजी, विश्लेषणात्मक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण रिपोर्टें प्रकाशित की हैं. प्रभात खबर द्वारा बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड भी दिया गया. इनकी विशेष पहचान झारखंड के उच्च शिक्षा तंत्र, विश्वविद्यालयों, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नियुक्तियों व प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए रही है. झारखंड लोक सेवा आयोग के गठन के बाद सिविल सेवा, व्याख्याता, इंजीनियर, जैसी नियुक्तियों में गड़बड़ी को उजागर किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >