आज से 30 मई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले गये मार्ग, देखिये लिस्ट

Train Cancel : दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में सिरम टोली चौक पर एलिवेटेड रोड और ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लेन के लिए पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इस कारण कई 11 मई से 30 मई तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किये गये हैं.

Train Cancel : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में सिरम टोली चौक पर एलिवेटेड रोड और ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लेन के लिए पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इस कारण कई 11 मई से 30 मई तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किये गये हैं.

ये ट्रेनें हुई रद्द

  • ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28, और 29 मई को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18109 और 18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 26 मई तक रद्द रहेगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

इन ट्रेनों के बदले मार्ग

  • ट्रेन नंबर 18478, योग नगरी ऋषिकेश से पुरी की ओर जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 11, 13 और 16 मई को ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक से होकर चलेगी.
  • ट्रेन नंबर 18477 पुरी से योग नगरी ऋषिकेश से होते हुए 16 मई को कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और ईब से होकर चलेगी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सिद्धपीठ, तंत्र साधना के लिए है प्रसिद्ध

“देश का पहला ऐसा राज्य बना झारखंड, जहां 10 दिनों से खाली है DGP का पद” – बाबूलाल मरांडी

झारखंड में खूब बिक रही गाड़ियां, दो और चार पहिया वाहनों की डिमांड सबसे अधिक, देखिये ताजा आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >