युवक की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गये

रवि लोहरा (30) की मौत के 25 घंटे बाद ही हत्या के आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया.

सिल्ली. सिल्ली पुलिस ने थाना क्षेत्र के डोमनडीह निवासी रवि लोहरा (30) की मौत के 25 घंटे बाद ही हत्या के आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया. जिन्हें जेल भेजा गया, उनमें डोमन डीह निवासी संदीप लोहरा और केसर डीह निवासी मणिलाल महतो शामिल है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों पिछले 23 फरवरी को रवि लोहरा के साथ चातमबाड़ी में साथ बैठकर पी खा रहे थे. इसी बीच तीनों में किसी बात पर कहा सुनी हो गयी. बात मारपीट तक पहुंच गयी. इसी क्रम में रवि लोहरा को गिरने से सिर पर गंभीर चोट लगी. खून ज्यादा बहने लगा स्थानीय लोगों की मदद से लोग इनको सिल्ली के सरकारी अस्पताल लाये. इलाज भी करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण रवि लोहरा को रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन वे रिम्स नहीं जाकर घर ले आये. इसी बीच उसकी मौत हो गयी. बाद में मामला पुलिस के पास पहुंच गया. पुलिस ने दोनों आरोपी को बुधवार को पकड़ कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >