नहाने गये धनेश्वर की तालाब में डूबने से मौत, शव के इंतजार में सड़क पर उतरे लोग

रांची के डिस्टलरी पार्क तालाब में नहाने के दौरान 55 वर्षीय धनेश्वर उरांव की डूबने से दुखद मौत हो गई। घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ के पहुंचने में देरी पर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

रांची. सदर थाना क्षेत्र के डिस्टलरी पार्क तालाब में सोमवार सुबह नहाने के दौरान डूबने से 55 वर्षीय धनेश्वर उरांव की मौत हो गयी. वह कोकर के हैदरअली गली नंबर-2 के निवासी थे. घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने के लिए एनडीआरएफ को बुलाया, लेकिन टीम के पहुंचने में विलंब हुआ. इससे आक्रोशित लोगों ने कोकर-लालपुर रोड स्थित डिस्टलरी पुल को जाम कर दिया.

एनडीआरएफ के पहुंचने में विलंब पर लोगों ने किया सड़क जाम

जाम के कारण कोकर-लालपुर रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. इसी दौरान धनेश्वर उरांव का शव पानी के ऊपर आ गया. इसके बाद लोगों ने जाम हटा लिया. स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया. पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

सुबह छह बजे घर से निकले थे धनेश्वर

बेटे के अनुसार, धनेश्वर उरांव सोमवार सुबह करीब छह बजे घर से निकले थे. घटना से पहले उन्होंने कोकर स्थित एक किराना दुकान से चना दाल और साबुन खरीदा था. इसके बाद डिस्टलरी पार्क तालाब में नहाने के दौरान वह डूब गये. पुलिस के अनुसार, धनेश्वर गाड़ी में सहायक चालक के रूप में काम करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >