रामगढ़ की कांग्रेस विधायक की सदस्यता होगी खत्म, आईपीएल गोलीकांड में हुई है 5 साल की सजा

Jharkhand News: किसी भी सांसद या विधायक को अगर कोर्ट से किसी भी आपराधिक मामले में दो साल या उससे अधिक की सजा सुनायी जाती है, तो उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाती है. सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2013 में इसका प्रावधान किया था.

Jharkhand News: झारखंड की कांग्रेस विधायक ममता देवी (Mamata Devi Congress MLA News) को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने 5 साल की सजा सुना दी है. इसके साथ ही रामगढ़ की विधायक की विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गयी है. सांसदों एवं विधायकों के खिलाफ चल रहे मुकदमे की स्पीडी ट्रायल के लिए गठित एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को रामगढ़ की विधायक को आईपीएल गोलीकांड में दोषी करार देते हुए उन्हें 5 साल की सजा सुनायी है.

ममता देवी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा

इतना ही नहीं, 5 साल की सजा के साथ-साथ उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा है. किसी भी सांसद या विधायक को अगर कोर्ट से किसी भी आपराधिक मामले में दो साल या उससे अधिक की सजा सुनायी जाती है, तो उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाती है. सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2013 में इसका प्रावधान किया था.

Also Read: रामगढ़ विधायक ममता देवी को 5 साल की सजा, हजारीबाग MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला
तत्काल प्रभाव से रद्द हो जायेगी ममता देवी की सदस्यता

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश की वजह से ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द हो गयी है. यानी अब वह विधायक नहीं रहेंगी. हालांकि, अगर ऊपरी अदालत यानी हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट से बाद में उन्हें राहत मिल जाती है, तो उनकी सदस्यता स्वत: ही बहाल हो जायेगी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में ही इसका भी प्रावधान कर दिया था.

बंधु तिर्की की जा चुकी है सदस्यता

आपराधिक मामले में दोषी ठहराये जाने के बावजूद सांसदों, विधायकों को संरक्षण देने वाले कानूनी प्रावधान को निरस्त किये जाने के बाद कैद में रहते हुए किसी नेता को वोट देने का भी अधिकार नहीं रह जाता है. यहां तक कि वे चुनाव भी नहीं लड़ सकते. बता दें कि झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले झारखंड कांग्रेस के विधायक बंधु तिर्की की भी सदस्यता इसी आधार पर जा चुकी है.

Also Read: रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को अब कल सुनायी जा सकती है सजा, MP-MLA कोर्ट में आज नहीं हुई सुनवाई
क्या है पूरा मामला

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में इनलैंड पावर लिमिटेड (आईपीएल) में मजदूरों के शोषण के खिलाफ वर्ष 2016 में तत्कालीन जिला परिषद सदस्य ममता देवी ने आंदोलन की अगुवाई की थी. आईपीएल के गेट को सैकड़ों लोगों ने जाम कर दिया था. लोग उग्र हो गये और पथराव कर दिया. पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी. गोला के बीडीओ ने इस मामले में रजरप्पा थाना में ममता देवी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में स्पीडी ट्रायल हुआ और ममता देवी समेत 13 लोगों को 5-5 साल की सजा हुई. 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >