Maiya Samman Yojana : 2500 या 5000, कितना पैसा आएगा मंईयां सम्मान योजना का, जानें

Maiya Samman Yojana: क्रिसमस से पहले झारखंड की हेमंत सरकार मंईयां योजना की राशि लाभुकों को देगी. इस योजना के तहत सभी पात्र लोगों को एक साथ 5 हजार रुपये मिलेंगे, जिससे उन्हें त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलेगी.

Maiya Samman Yojana: यदि आप झारखंड में रहतीं हैं और मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेतीं हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…योजना के पैसे जल्द आपके खाते में हेमंत सरकार ट्रांसफर करने वाली है. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को क्रिसमस से पहले नवंबर और दिसंबर माह की राशि देने की तैयारी चल रही है.

इस बार महिलाओं को एक साथ 5 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर की जाएगी. राशि ट्रांसफर करने के लिए जिला स्तर पर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. राज्य में करीब 51 लाख महिलाओं को हर महीने योजना की राशि मिलती है. इससे पहले सितंबर की किस्त दुर्गा पूजा से पहले और अक्तूबर की किस्त दीपावली व छठ से पहले जारी की गई थी.

पैसा खाते में नहीं आए तो करें ये काम

अगर आप मंईयां सम्मान योजना की सभी शर्तें पूरी करती हैं, तो आपको इसका लाभ मिलना चाहिए. लेकिन कई बार पात्र होने के बावजूद राशि खाते में नहीं आती. ऐसी स्थिति में सबसे पहले बैंक जाकर यह जांचें कि आपका खाता आधार से लिंक है या नहीं, क्योंकि यही सबसे आम कारण होता है. इसके अलावा बायोमेट्रिक सत्यापन (ई-केवाईसी) पूरा न होने पर भी पैसा खाते में नहीं आते हैं. यदि ये दोनों सही हैं, तो तकनीकी कारणों से राशि आने में देरी हो सकती है, जिसे जल्द ही ठीक कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें : मंईयां योजना का लाभुक बनने के लिए नहीं करना होगा दौड़-भाग, बस इन दस्तावेजों को लेकर तुरंत पहुंचे कैंप

योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी मापदंड तय

कुछ महीने पहले मइयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं का सत्यापन किया गया था. इस जांच में हजारों महिलाओं के नाम हटाए गए, क्योंकि वे योजना के निर्धारित नियमों पर खरी नहीं उतरीं. योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी मापदंड तय हैं और केवल वही महिलाएं पात्र मानी जाती हैं, जो सभी शर्तों को पूरा करती हों.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >