राशन कार्ड के इन गलतियों की वजह से भी नहीं मिल पा रहा है मंईयां योजना का पैसा, जल्द करा लें ठीक

Maiya Samman Yojana: राशन कार्ड के बहुत सी गलतियों की वजह से कई महिलाओं का मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिला है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों से रू-ब-रू सामान्य करावाएंगे जो अक्सर लोग मंईयां योजना का आवेदन करते समय कर रहे हैं.

रांची : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन जारी है. इस दौरान कई लाभुक ऐसे मिले जिनके राशन कार्ड से उनके द्वारा आवेदन में भरी गयी जानकारी से मैच नहीं करता है. डाटा मिस-मैच के चलते तकरीबन 2 लाख से अधिक महिलाओं की राशि होल्ड रख दी गयी है. यानी उन्हें फिलहाल तीन माह की बकाया राशि नहीं मिल पाएगी. उन्हें अपने पैसे पाने के लिए कागजात सुधारने का निर्देश दिया गया है. आज हम आपको ऐसी कुछ गलतियों से रू-ब-रू सामान्य करावाएंगे जो अक्सर लोग मंईयां योजना का आवेदन करते समय कर रहे हैं.

राशन कार्ड में किन गलतियों की वजह से रिजेक्ट हो जा रहा आवेदन

  • मंईयां योजना में आवेदन करते वक्त यह जरूर चेक कर लें कि आपका नाम राशन कार्ड और आधार कार्ड में सेम हो. आप अपना वही नाम आवेदन में भरें जो इन दोनों दस्तावेज में हो.
  • इसके अलावा मंईयां योजना के लिए आवेदन करते वक्त भी यह सुनिश्चित करें कि आपका राशन कार्ड का केवाईसी पूर्ण हो चुका हो. बिना केवाईसी के आपको पैसा नहीं मिल सकेगा.
  • राशन कार्ड का नंबर ठीक से भरें. नंबर भरते समय किसी भी अंक का ओवर राइटिंग न हो यह सुनिश्चित कर लें. नहीं तो आपको पैसा नहीं मिलेगा.
  • यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपका आधार कार्ड का राशन कार्ड और बैंक खाते से लिंक हो

Also Read: JMM का बदलेगा संविधान, पार्टी पदाधिकारियों को सशक्त बनाने पर हो रहा विचार

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आवेदन का सत्यापन जारी

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आवेदन का सत्यापन जारी है. जिनके आवेदन का सत्यापन हो चुका है, उनके खाते में यह राशि पहुंच चुकी है. जिला प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि सत्यापन के दौरान अगर किसी प्रकार की गलती पायी जाती है तो आपका नाम लाभुक के लिस्ट से हटा दिया जायेगा.

Also Read: बोकारो के भरत नायक को मिला हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला, इन जगहों पर कर चुके हैं काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >