31 मार्च को ईद के दिन 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में क्या है कीमत, यहां चेक करें

LPG Cylinder Price Today 31 march 2025 : 31 मार्च 2025 (सोमवार) को आपके शहर में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर किस भाव बिक रहा है. अगर आपको नहीं मालूम, तो यह खबर आपके काम की है. झारखंड के एक-एक जिले में आज का एलपीजी रेट यहां देखें.

LPG Cylinder Price Today 31 march 2025 : 31 मार्च 2025 (सोमवार) को झारखंड में डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अगर आपको नहीं मालूम, तो यह खबर आपके काम की है. आज हम आपको बता रहे हैं कि आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज कितनी है. रांची में 31 मार्च 2025 को रसोई गैस का सिलेंडर आपको 860.50 रुपए में मिलेगा. अगर कोई कस्टमर इसी सिलेंडर की डिलीवरी पश्चिमी सिंहभूम जिले में लेता है, तो उसे 852 रुपए देने होंगे. अगर आप जानना चाहते हैं कि झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर कहां मिल रहा है, तो इसका जवाब है- जमशेदपुर में. जी हां, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में एलपीजी सिलेंडर सबसे सस्ता मिल रहा है. यहां सिर्फ 842.50 रुपए में 14.2 किलो का सिलेंडर मिल रहा है. सरायकेला-खरसावां जिले में भी रसोई गैस की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है. यहां जमशेदपुर से महज 50 पैसे अधिक देकर यानी 843 रुपए में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर ग्राहक ले सकते हैं. अब बात करते हैं झारखंड में सबसे महंगे एलपीजी सिलेंडर की. हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ 3 ऐसे जिले हैं, जहां 31 मार्च 2025 को झारखंड में सबसे महंगा सिलेंडर मिल रहा है. इन 3 जिलों में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आज आपको 862 रुपए में मिलेगा. राजधानी के अलावा बोकारो, गिरिडीह, धनबाद और देवघर समेत झारखंड के 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज की तारीख में यानी 31 मार्च 2025 को 860.50 रुपए है. 31 मार्च 2025 को झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर का भाव क्या है, जानने के लिए देख लें यह रेट चार्ट.

31 मार्च को झारखंड के किस शहर में कितना है एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां चेक करें

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
जमशेदपुर842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
चाईबासा852.00 रुपए
स्रोत : इंडियन ऑयल

इसे भी पढ़ें

Ranchi News : कोयला से गैस निकालने के लिए कोल इंडिया ने बनायी नयी कंपनी

Ranchi News : टीएसपीसी ने भाजपा नेता कृपाशंकर को रांची में घुस कर जान से मारने की दी धमकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >