रांची: कारोबारी लव भाटिया का हरमू मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

Ranchi News: लव भाटिया का अंतिम संस्कार शुक्रवार को रांची में पूरा हुआ. इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ-साथ और भी लोग शामिल हुए.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: रांची के चर्चित कारोबारी लव भाटिया का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में किया गया. मुखाग्नि भाई कुश भाटिया ने दी. इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. घाट पर पिता आशीष भाटिया बेसुध थे. बार-बार उन्हें बेचैनी हो रही थी. 

ये लोग हुए शामिल 

घाट पर लव भाटिया के पिता आशीष भाटिया, करण भाटिया, कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, नवजोत अलंग, पवन शर्मा, राम बांगड़, अजय शाहदेव, पंकज पोद्दार, वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त, विवेक भसीन, राजिंदर सिंह, संदीप नागपाल, सुनील कालरा, जुवीन ठक्कर सहित शहर के कई लोग शामिल हुए. 

गुरुवार को हुई मौत 

सर्कुलर रोड स्थित मशहूर ‘कावेरी रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स’ की देख-रेख करने वाले कारोबारी अभिमन्यु भाटिया उर्फ लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को मौत हो गई. अभिमन्यु भाटिया को गंभीर हालत में गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे ऑर्किड अस्पताल में लाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों के लगभग 40 मिनट के प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका. अंत में डॉक्टरों ने लव भाटिया को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से व्यापार जगत में शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार को हाईकोर्ट का झटका, सचिवालय सहायकों की तर्ज पर शिक्षकों के भी सुधरेंगे वेतन

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग बड़ा में फेरबदल: रांची, धनबाद और हजारीबाग में बदले कमिश्नर, निशा उरांव को रायपुर की कमान

यह भी पढ़ें: गुमला: कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल नहीं, झाड़-फूंक के भरोसे रहा युवक, हालत बिगड़ने पर रिम्स रेफर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >