लोबिन हेंब्रम की चेतावनी- 4 मार्च को प्रमंडलीय सम्मेलन तो 24 फरवरी को बंद रहेगा झारखंड, जानें कब क्या होगा

13- 14 मार्च को विधानसभा के समक्ष धरना और 15 मार्च को विधानसभा घेराव किया जायेगा.18 मार्च को राजधानी रांची में रैली होगी. जबकि 21 और 22 फरवरी को पारसनाथ में आदिवासियों का जुटान होगा.

बोरियो से झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम अपनी ही सरकार के खिलाफ हमलावर हैं. कभी उन्होंने 1932 खतियान के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा तो, कभी नियोजन नीति पर. हाल ही में वे पारसनाथ पहाड़ी वाले विवाद को लेकर कहा कि पारसनाथ आदिवासियों का है. साथ ही उन्होंने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा है कि चार मार्च को हजारीबाग में प्रमंडलीय सम्मेलन होगा.

तो वहीं 13- 14 मार्च को विधानसभा के समक्ष धरना और 15 मार्च को विधानसभा घेराव किया जायेगा.18 मार्च को राजधानी रांची में रैली होगी. जबकि 21 और 22 फरवरी को पारसनाथ में आदिवासियों का जुटान होगा. उन्होंने कहा कि पारसनाथ आदिवासियों का मरांग बुरु स्थल था और रहेगा.

24 फरवरी झारखंड बंद

लोबिन हेंब्रम ने कुछ दिन पहले ही झारखंड बंद का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग मुझे पार्टी से निकालने की बात कर रहे हैं. लेकिन मुझे पार्टी से निकाल सकते हैं माटी से नहीं. उन्होंने कहा कि मैं उन्हीं बातों को उठा रहा हूं जो चुनाव के दौरान जनता से किये गये थे.

झामुमो के झारखंड दिवस पर नहीं आये थे लोबिन हेंब्रम

आपको बता दें कि हाल ही में वे 2 फरवरी को आयोजित झामुमो के झारखंड दिवस पर कार्यक्रम में शिरकत नहीं किये थे. तब उन्होंने पत्रकारों से बातचीच में कहा कि जब जनता का काम ही नहीं हो रहा है तो मंच पर आकर क्या करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >