अगले माह होगी दुकान की लॉटरी, जुलाई से निजी हाथों में खुदरा शराब की बिक्री

Liquor Shop Lottery News: शराब की बोतल पर लगे क्यूआर कोड के माध्यम से इसके असली-नकली होने की जांच की जा सकेगी. खुदरा शराब दुकानों में ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने की बात कही गयी है. नयी नीति के तहत अधिक बिक्री करने वाले दुकानदारों को अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा. झारखंड शराब व्यापारी संघ ने नयी उत्पाद नीति का स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि इससे राजस्व की वृद्धि होगी और शराब कारोबार में पारदर्शिता आयेगी.

Liquor Shop Lottery News: झारखंड में नयी उत्पाद नीति को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद अधिसूचना जारी कर दी गयी है. विभाग द्वारा उत्पाद नीति से जिलों को अवगत कराया जायेगा. जिला स्तर पर दुकानों की संख्या निर्धारित की जायेगी. दुकानों की संख्या उपायुक्त की देखरेख में तय होगी. राज्य में वर्तमान में 1452 खुदरा शराब की दुकानें हैं. दुकानों की संख्या 1600 तक हो सकती है. खुदरा शराब दुकान की बंदोबस्ती ई लॉटरी के माध्यम से होगी. इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है. दुकानों की लॉटरी 15 जून तक शुरू हो सकती है. जुलाई से नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब दुकान का संचालन किया जायेगा. राज्य में खुदरा शराब की बिक्री से तीन हजार करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

सेंट्रल कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना

नयी उत्पाद नीति के तहत शराब बिक्री की निगरानी के लिए सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जायेगी. इसके तहत सभी खुदरा शराब दुकान, गोदाम व चेक पोस्ट की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जायेगी. शराब आपूर्ति करने वाले वाहनों की निगरानी जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से की जायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्यूआर कोड से होगी असली-नकली शराब की जांच

शराब की बोतल पर लगे क्यूआर कोड के माध्यम से इसके असली-नकली होने की जांच की जा सकेगी. खुदरा शराब दुकानों में ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने की बात कही गयी है. नयी नीति के तहत अधिक बिक्री करने वाले दुकानदारों को अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा. झारखंड शराब व्यापारी संघ ने नयी उत्पाद नीति का स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि इससे राजस्व की वृद्धि होगी और शराब कारोबार में पारदर्शिता आयेगी.

इसे भी पढ़ें

केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही राज्य सरकार, गोविंदपुर रोड स्टेशन के उद्घाटन समारोह में बोले दीपक बिरुआ

520 बेड वाले आदिवासी छात्रावास का भूमि पूजन करने के बाद बोले हेमंत सोरेन- छात्र-छात्राओं को देंगे सभी संसाधन

हेमंत सोरेन कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, अल्पसंख्यक स्कूलों के छात्रों को मुफ्त किताबें, आउटसोर्सिंग स्टाफ को आरक्षण का लाभ

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 3 स्टेशनों का उद्घाटन, मिलेंगी इतनी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >