Sports : रांची लौटने पर लॉन बॉल खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

14वीं एशियन लॉनबॉल चैंपियनशिप

खेल संवाददाता, रांची

27 अप्रैल से 03 मई तक फिलीपींस में आयोजित 14वीं एशियन लॉनबॉल चैंपियनशिप में भारतीय की ओर से गोल्ड जीतनेवाली रूपा रानी तिर्की व लवली चौबे मंगलवार को रांची लौटीं. रांची लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. रूपा रानी और लवली चौबे ने महिला फोर्स में भी कांस्य पदक जीता था. वहीं, पुरुष फोर्स में सुनील बहादुर व दिनेश कुमार ने भारत को रजत और पुरुष ट्रिपल में कांस्य पदक दिलाया. मौके पर भारतीय लॉन बॉल टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक सह वर्तमान झारखंड टीम प्रशिक्षक व जेओए के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और रांची के खेलप्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >