नौ स्वतंत्रता सेनानी टानाभगत गौरव स्मृति महोत्सव सह मेला कल
मैक्लुस्कीगंज.
डुमारो पंचायत के निंद्रा कारीटांड़ में ग्रामीणों की बैठक रोहित यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 30 मार्च को नौ स्वतंत्रता सेनानी टानाभगत गौरव स्मृति महोत्सव सह मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में अतिथियों के स्वागत आदि व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मेला के पश्चात पांच अप्रैल को समीक्षा बैठक होगी. जिसमें मेला स्थल पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं करने का निर्णय लेते हुए उक्त क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रखने पर सहमति बनी. मौके पर गोकुल गोप, मंगल टानाभगत, बिगन, भोला टानाभगत, मुखदेव गोप, दिलीप ठाकुर, लक्ष्मण उरांव, शिवशंकर, सुरेश टानाभगत, राम टानाभगत, देवा, अर्चना, रंथि, संगीता टानाभगत, हीरामणि टानाभगत, सावित्री टानाभगत, रूप टानाभगत, सुमन टानाभगत, कर्तिक टानाभगत, फूलकुमारी टानाभगत, ईश्वर टानाभगत, बिनोद टानाभगत सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.