बेड़ो व नरकोपी में अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल
प्रतिनिधि, बेड़ो.
बेड़ो व नरकोपी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गये. पहली दुर्घटना बेड़ो थाना क्षेत्र के रतनटोली गांव के समीप शाम 6:30 बजे दो बाइक की भीड़ंत में चालक शहीद अंसारी (60) ग्राम भोगलाटोली सेरो, थाना नरकोपी की मौत हो गयी. वहीं उनकी पत्नी सलिमा खातून (48) और बेटी सन्ना परवीन (तीन) घायल हो गयी. दूसरी बाइक में सवार लखन महली (48) ग्राम टुरमुरी, थाना ठाकुरगांव घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों ने पीएचसी पहुंचाया. जहां डॉ सुनिल ने घायल सन्ना परवीन और लखन महली को रिम्स रेफर कर दिया. शहीद अंसारी अपने साला सहबान अंसारी के घर करांजी से अपने गांव लौट रहे थे. घायल लखन ने बताया लोहरदगा के भंडरा मेहमानी गये थे. वापस ठाकुरगांव लौटने के क्रम में दुर्घटना हो गयी. इधर थाना के आरक्षी अवर निरीक्षक राम कुमार टाना भगत ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक व शव को थाना ले आये. दूसरी दुर्घटना नरकोपी थाना क्षेत्र के चान्हो सड़क में बोगरो गांव के समीप शाम पांच बजे हुई. जहां दो बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गयी और तीन घायल हो गये. एक बाइक के चालक चंचल उरांव उरांव (26) पिता जबरा उरांव ग्राम कुर्गा थाना चान्हो निवासी की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरे बाइक के चालक अमरदीप उरांव (35) उनकी पत्नी सरवती उरांव (32) और दाहो उरांव (50) तीनों ग्राम मझिला, थाना नरकोपी घायल हो गये. सभी घायलों को नरकोपी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पीएससी पहुंचाया. जहां चिकित्स ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल दाहो उरांव को रिम्स रेफर कर दिया. पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रविवार को रिम्स भेजेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.