बहेरा में मुशायरा कल, जुटेगें देश भर के नामी शायर

बहेरा कर्बला मैदान में ग्रामीणों की बैठक शनिवार को इदरीस अंसारी की अध्यक्षता में हुई

पिपरवार.

बहेरा कर्बला मैदान में ग्रामीणों की बैठक शनिवार को इदरीस अंसारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें 30 मार्च को बहेरा में प्रस्तावित ऑल इंडिया नातिया मुशायरा के आयोजन पर चर्चा की गयी. आयोजन के सफल संचालन को लेकर स्वयंसेवकों को जिम्मेवारियां सौंपी गयी. कल्याणपुर, न्यू मंगरदाहा व बहेरा के युवाओं को विशेष रूप से मंच व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग, साफ-सफाई, अतिथि स्वागत आदि दायित्व दिये गये. मुशायरे में देशभर के प्रसिद्ध नातख्वां व शायर शामिल होंगे. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर समुचित रोशनी, कुर्सियां, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था आदि को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया गया. लोगों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी. मौके पर नौशाद आलम, इरफान आलम, सरफराज, इफ्तेखार, इदरीस अंसारी, लियाकत अंसारी, तनवीर आलम, गुड्डे, अरशद अंसारी, गुफरान, मोहम्मद अली, मंजूर आलम, नईम अंसारी, शाहिद, मोहसिन, वसीम रजा, नदीम, शाहबाज, मिन्हाज, नासिर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >