खतियानी जोहार यात्रा को लेकर CM हेमंत जमशेदपुर में करेंगे रोड शो और सभा, 30 को सरायकेला में

बिष्टुपुर गोपाल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. 31 को ही जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन हो सकता है. बिष्टुपुर में कार्यक्रम के बाद शहीद निर्मल महतो की समाधि पर जायेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी को सरायकेला में और 31 को जमशेदपुर में खतियानी जोहार यात्रा को लेकर रोड शो और सभा करेंगे. 30 की सभा सरायकेला स्टेडियम में जबकि 31 की सभा बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होगी. सरायकेला में 30 को कार्यक्रम करने के बाद मुख्यमंत्री जमशेदपुर में रात्रि विश्राम करेंगे. 31 की सुबह बिष्टुपुर परिसदन में प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

इसके बाद पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रोड शो करेंगे. दिन के दो बजे से बिष्टुपुर गोपाल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. 31 को ही जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन हो सकता है. बिष्टुपुर में कार्यक्रम के बाद शहीद निर्मल महतो की समाधि पर जायेंगे. फिर सड़क मार्ग से डोबो पुल होते हुए रांची रवाना होंगे. विधायक रामदास सोरेन ने बताया कि यात्रा को लेकर 18 जनवरी को बैठक बुलायी गयी है.

आपको बता दें कि खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण 17 जनवरी से शुरू हो रहा है. झारखंड के कोडरमा से इसकी शुरुआत की जाएगी. 18 जनवरी को गिरिडीह, 23 जनवरी को सिमडेगा, 24 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम, 31 जनवरी को सरायकेला-खरसावां एवं 31 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम जिले में कार्यक्रम होगा.

गढ़वा से हुई थी शुरूआत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठ दिसंबर से खतियानी जोहार यात्रा की शुरूआत गढ़वा से की थी. इसके बाद पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा, देवघर में उन्होंने यात्रा की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों में कई विभागों का अचौक निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >