नहीं रहे कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Kanke Former Mla Passed Away: कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बोड़ेया घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Kanke Former Mla Passed Away, रांची : कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक (75 वर्ष) का निधन शुक्रवार की देर रात हो गया. वह कई दिनों से राजधानी के एक अस्पताल में इलाजरत थे. शरीर में इंफेक्शन हो जाने के कारण उनको भर्ती कराया गया था. शनिवार को बोड़ेया नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. बड़े पुत्र जेपी नायक ने मुखाग्नि दी. वह वर्ष 2000 से 2005 तक कांके के विधायक थे.

कांके विधायक सुरेश बैठा ने दी श्रद्धांजलि

बोड़ेया घाट पर ही कांके के विधायक सुरेश बैठा ने उनको श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके आवास पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह, लाल राजेंद्र नाथ शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, गिरिजा शंकर पांडेय, देवेंद्र स्वामी, जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी, किरण देवी, पूर्व उप प्रमुख मुकेश कुमार आदि पहुंचे.

Also Read: Chaibasa Naxal Encounter में 17 खूंखार नक्सली ढेर, पुलिस ने बताई 2 दिन चले मुठभेड़ की पूरी कहानी

स्पीकर ने जताया शोक

विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने रामचंद्र नायक के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे.

Also Read: चतरा में नकली शराब की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो कारों से 21 पेटी जब्त, 6 दबोचे गये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >