अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाती उसकी मां और बेटे की फाइल फोटो, Pic Credit- Prabhat Khabar

रांची के कन्हैया केस में मिर्जापुर गैंग से जुड़ता लिंक, SIT की कार्रवाई तेज, 2 गुलगुलिया हिरासत में

Kanhaiya Missing Case: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय कन्हैया मामले में मिर्जापुर गैंग से जुड़ती कड़ियां सामने आयी हैं. रांची पुलिस की एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है और सिल्ली के टुटकी गांव से दो गुलगुलिया हिरासत में लिए गये हैं.

Kanhaiya Missing Case, रांची : झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित शंकर घाट, सिलदिरी निवासी 12 वर्षीय कन्हैया कुमार बीते 60 दिनों से लापता है. इस मामले में रांची पुलिस की एसआईटी की छापेमारी शनिवार को भी जारी रही, जबकि प्रभात खबर की एसआईटी भी छानबीन में लगी रही. वहीं कन्हैया मामले में रांची पुलिस की एसआईटी ने सिल्ली के टुटकी गांव से दो गुलगुलिया को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ हो रही है. उधर, अंश और अंशिका के मामले में गिरफ्तार नभ खेरवार और उसकी पत्नी सोनी कुमारी से भी एसआईटी लगातार पूछताछ कर रही है.

कन्हैया की गुमशुदगी में मिर्जापुर गैंग का हाथ

झारखंड सहित सात राज्यों में पुलिस की एसआईटी की कार्रवाई में पूर्व में विभिन्न स्थानों से गायब तीन-चार बच्चों के मिलने की सूचना सामने आयी है. सूचनाओं के वेरिफिकेशन में एसआईटी जुटी हुई है. जानकारी मिली है कि कन्हैया की गायब करने में भी यूपी के मिर्जापुर गैंग का हाथ है. पूछताछ के दौरान शरीर में दर्द की शिकायत पर नभ खेरवार को पुलिस इलाज के लिए धुर्वा के अस्पताल ले गयी.

Also Read: झारखंड सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का अंतिम मौका, बजट के लिए इस पोर्टल पर जाकर भेजें सजेशन

रांची पुलिस की एसआईटी इन जगहों पर कर रही मानव तस्करों की तलाश

रांची पुलिस की एसआईटी सिल्ली थाना अंतर्गत टुटकी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, पलामू के अलावा बिहार के औरंगाबाद, जयपुर, मुंबई, बंगाल और दिल्ली में ह्यूमन ट्रैफिकर की तलाश कर रही है. लापता बच्चों की भी खोजबीन जारी है. धुर्वा से अगवा भाई-बहन अंश-अंशिका के मामले में नभ खेरवार और सोनी कुमार को रांची एसआRटी ने 14 जनवरी को रामगढ़ के चितरपुर से गिरफ्तार किया था. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने खुद को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर गैंग से जुड़े होने की बात पुलिस को बतायी थी. अन्य बच्चों को भी रांची सहित अन्य जगहों से ले जाने की जानकारी पुलिस को दी थी. इसी आधार पर दोनों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

Also Read: अब झारखंड के भिखारी होंगे खुशहाल! सरकार करेगी गिनती… योजनाओं का मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >