कमलेश सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से बेल, ED को लगा तगड़ा झटका

Kamlesh Singh Bail: झारखंड की राजधानी रांची में हुए जमीन घोटाला मामले में कमलेश कुमार उर्फ कमलेश सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिल गयी है. जमीन घोटाला मामले में ईडी पर सवाल खड़े करते हुए कोर्ट ने कमलेश को जमानत दे दी है. ईडी के वकील ने कहा है कि वे फैसले की समीक्षा करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में इसके खिालफ अपील करने पर विचार करेंगे.

Kamlesh Singh Bail Granted by Jharkhan High Court: झारखंड के बहुचर्चित जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) को बड़ा झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने कमलेश कुमार उर्फ कमलेश सिंह को जमानत दे दी है. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने कमलेश सिंह की जमानत याचिका को शुक्रवार 27 सितंबर 2025 को स्वीकार कर लिया. कोर्ट ने ED द्वारा लगाये गये आरोपों पर कई महत्वपूर्ण सवाल भी खड़े किये.

16 पन्ने में हाईकोर्ट ने दिया अपना जजमेंट

कोर्ट ने अपने 16 पन्ने के जजमेंट में कहा कि ED द्वारा पेश किये गये साक्ष्य अपर्याप्त हैं और वे सीधे तौर पर कमलेश सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध से नहीं जोड़ते. यह फैसला ED की जांच की प्रक्रिया और उसके साक्ष्यों की मजबूती पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है. कमलेश सिंह को पिछले वर्ष रांची में एक जमीन घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. ED ने उन पर आरोप लगाया था कि गलत तरीके से जमीन के सौदों और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं.

Kamlesh Singh Bail: ईडी के सबूत संदेह पर आधारित- कोर्ट

कोर्ट ने कहा कि ईडी ने जो सबूत पेश किये हैं, वे केवल संदेह पर आधारित हैं, न कि पुख्ता प्रमाण पर. ईडी की टीम कमलेश सिंह और कथित जमीन घोटाले के बीच सीधा संबंध स्थापित करने में विफल रही. जजमेंट में साफ तौर पर कहा गया कि प्रवर्तन निदेशालय ने कमलेश सिंह को सीधे तौर पर अपराध से नहीं जोड़ा. मनी ट्रेल के जो दावे किये गये, वे संतोषजनक नहीं थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपों के आधार पर किसी की प्रतिष्ठा धूमिल नहीं कर सकते

कोर्ट ने अप्रत्यक्ष रूप से इस बात की ओर भी इशारा किया कि यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध का एक हिस्सा हो सकता है. जजमेंट में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को महज आरोपों के आधार पर धूमिल नहीं किया जा सकता.

दोष सिद्ध होने से पहले जमानत का अधिकार : कोर्ट

हाईकोर्ट कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) का हवाला देते हुए कहा कि जब तक कोई व्यक्ति दोषी सिद्ध न हो जाये, तब तक उसे लंबे समय तक जेल में रखना उचित नहीं है, खासकर तब, जब साक्ष्य मजबूत न हों. कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि कमलेश सिंह लगभग एक साल से हिरासत में हैं और इस दौरान ईडी कोई निर्णायक सबूत नहीं जुटा पायी. ऐसे में उन्हें आगे भी हिरासत में रखना न्यायसंगत नहीं है.

कमलेश के वकील बोले- न्याय की जीत, समर्थकों में खुशी की लहर

हाईकोर्ट के फैसले पर कमलेश सिंह के वकील ने मीडिया को बताया कि यह फैसला न्याय की जीत है और सच आखिरकार सामने आ गया. दूसरी ओर, ईडी के सूत्रों ने कहा है कि वे इस फैसले का अध्ययन करेंगे और सुप्रीम कोर्ट में अपील करने पर विचार कर सकते हैं.

हाईकोर्ट के जजमेंट के मुख्य अंश

  • अभियुक्त और अपराध के बीच कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया.
  • प्रस्तुत साक्ष्य केवल संदेह पर आधारित हैं, पुख्ता प्रमाण पर नहीं.
  • किसी भी व्यक्ति को केवल आरोपों के आधार पर लंबे समय तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता.
  • संदेह के लाभ (Benefit of Doubt) का सिद्धांत अभियुक्त के पक्ष में जाता है.
  • ED की जांच अभी तक किसी निर्णायक निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है.

इसे भी पढ़ें

रांची में मनी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की जयंती, दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की वजह से रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, बोड़ाम में वज्रपात से 2 मरे

जमशेदपुर के पास बोड़ाम में वज्रपात से 2 की मौत, खेत में काम के दौरान गिरा ठनका

रामगढ़ कोयलांचल में दहशत फैलाकर रंगदारी मांगने वाले राहुल दुबे गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >