कल्पना सोरेन आज गांडेय में झामुमो कार्यकर्ताओं से मिलेंगी

कल्पना सोरेन आज गांडेय में रहेंगी. 21 अप्रैल को रांची में होने वाली न्याय उलगुलान महारैली को सफल बनाने की अपील जनता से करेंगी. सांगठनिक बैठक भी करेंगी.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन 9 अप्रैल को गिरिडीह जिला जायेंगी. गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ताओं के साथ वह संवाद स्थापित करेंगी.

कल्पना सोरेन का गांडेय से विधानसभा उपचुनाव लड़ना तय

गौरतलब है कि गांडेय विधानसभा के लिए झामुमो ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन वहां से चुनाव लड़ेंगी, यह तय माना जा रहा है. कल्पना गिरिडीह लोकसभा के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगी. झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो भी उनके साथ होंगे.

महारैली को लेकर संताल के झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

झामुमो ने 21 अप्रैल को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली की घोषणा की है. इसको सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रहीं हैं.

21 की न्याय उलगुनाल महारैली में शामिल होंगे I.N.D.I.A. के नेता

कहा जा रहा है कि 21 अप्रैल को रांची में I.N.D.I.A. (इंडिया गठबंधन) के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे. सोमवार को महारैली को लेकर जेएमएम ने संताल परगना के 6 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की.

Also Read : कल्पना सोरेन की राजनीति में एंट्री : सेना के कैप्टन की बेटी, शिबू सोरेन की बहू ने की है एमटेक-एमबीए की पढ़ाई

महारैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें

इस दौरान झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी पार्टी के नेता सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि झारखंड की महारैली दिल्ली, महाराष्ट्र और बिहार से भी बड़ी होगी.

रैली के बहाने झारखंड में होगा उलगुलान : विनोद महतो

उन्होंने कहा कि रैली के बहाने उलगुलान भी होगा और जनता से न्याय भी मांगा जायेगा. इस महारैली में महागठबंधन I.N.D.I.A. के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे. उन्होंने कहा कि झामुमो अब अपने पुराने तेवर में दिखेगा.

Also Read : 21 को झामुमो की न्याय उलगुलान रैली में आएंगे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपंकर, कल्पना सोरेन ने संभाली कमान

हेमंत सोरेन के समर्थन में चल रही न्याय यात्रा का होगा समापन

बत�� दें कि जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो की ओर से लगातार झारखंड में न्याय यात्रा निकाली जा रही थी. इस रैली के साथ न्याय यात्रा का समापन भी हो जाएगा. इस न्याय उलगुलान महारैली की कमान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने संभाल ली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >