रांची. हरमू रोड स्थित पिंजरा पोल में कल्पना लोक दुर्गापूजा पंडाल के निर्माण को लेकर सोमवार को भूमि पूजन किया गया. इस वर्ष पंडाल को आकर्षक रूप देने की तैयारी है. यहां वर्ष 1969 से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है.
1969 से हो रहा है दुर्गापूजा का आयोजन
शारदीय नवरात्रि के दौरान इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के स्वरूप के दर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद मिलेगा. पूजा को लेकर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
समिति के सदस्य रहे मौजूद
भूमि पूजन के मौके पर समिति के सदस्य शैलेंद्र यादव, दिवा शंकर ओझा, पवन मुरारका, एकांश कुमार आदि मौजूद थे.
