श्रीरामचरितमानस कथा काे लेकर निकली कलश यात्रा

सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के गलऊ पंचायत के सारेयाद गांव में ग्रामीणों ने तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा का आयोजन किया है.

सोनाहातू

सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के गलऊ पंचायत के सारेयाद गांव में ग्रामीणों ने तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा का आयोजन किया है. कथ को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने भक्तिभाव से कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में गलऊ पंचायत के मुखिया सावना महली, दिनेश महतो, हबलू मुंडा, अनंत महतो, नवीन कुमार महतो वमहिला-पुरुष शामिल हुए.इधर, रामायण पाठ को लेकर निकली कलश यात्रा प्रखंड के गोमियाडीह गांव में एकदिवसीय रामायण पाठ का आयोजन मंगलवार सुबह में किया गया. रामायण पाठ की शुरुआत के अवसर पर कांची नदी बामलाडीह घाट से कलश यात्रा निकाली गयी. पंडित अनिल उपाध्याय ने विधिवत पूजन के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया. महिलाओं ने कलश में कांची नदी का पवित्र जल लेकर रामायण यज्ञ स्थल में आकर स्थापित किया. इस अवसर पर सनातन दास, ग्राम प्रधान जीवाधन सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, अमर अहीर व अन्य ने योगदान दिया. रामायण कथा पाठ का समापन बुधवार को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >