रांची, जमशेदपुर और पलामू में कल कैसा रहेगा मौसम, ये है IMD का पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर और पलामू में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आपको हम आज ही बता देते हैं. मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा गया है कि तीनों जिलों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. कुछ जगहों पर गरज के साथ वर्षा होगी. कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है. इन तीनों जिलों में उच्चतम और न्यूनतम तापमान कितना रहने वाला है, यहां जानें.

By Mithilesh Jha | September 1, 2025 5:04 PM

Kal Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर और पलामू में कल का मौसम कैसा रहने वाला है. मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी कर दिया है. आईए, राज्य के इन तीन प्रमुख शहरों के मौसम के बारे में आपको आज ही बता देते हैं. इन तीनों जिलों में वर्षा होगी या नहीं. वज्रपात होगा या नहीं. अधिकतम और न्यूनतम तापमान कितना रहेगा. ये सब कुछ.

रांची में कल गरज के साथ वर्षा होने की संभावना

सबसे पहले बात करते हैं राजधानी रांची के मौसम की. रांची में कल यानी 2 सितंबर को आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

जमशेदपुर में आसमान में चाये रहेंगे बादल

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में भी मंगलवार को आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है. यहां भी एक बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पलामू में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान

अब बात करते हैं पलामू जिले के मौसम की. पलामू जिले के डालटनगंज में कल आसमान में बादल छाये रहेंगे. कुछ जगहों पर वर्षा होगी. आंधी-तूफान चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

रांची, पलामू, जमशेदपुर में अब तक कितनी हुई वर्षा

जिला का नामवर्षापात मिलीमीटर में
रांची1288.7
पूर्वी सिंहभूम1498.4
पलामू817.7
स्रोत : मौसम केंद्र रांची

इसे भी पढ़ें

जेजेएमपी के जोनल कमांडर समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, पुलिस का दावा- लातेहार से उग्रवाद का हुआ खात्मा

कमजोर पड़ा मानसून, डालटनगंज से गुजर रहा ट्रफ, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी आंधी, वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ की छात्रा ने रांची में आत्महत्या की, हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से झूली

अगस्त में सामान्य से 13 फीसदी कम बरसा मानसून, सितंबर के पहले दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम