मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, झारखंड के 13 जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ होगी बारिश

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर कहा है कि झारखंड के 13 जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ होगी बारिश. किन जिलों में बदलने वाला है मौसम, यहां देखें.

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. कहा है कि राज्य के 13 जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (2 अप्रैल 2025) से झारखंड के पश्चिमी और उससे सटे इलाकों में तेज हवाएं चलने लगेंगी. कम से कम 13 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. ठनका भी गिरेगा.

इन 13 जिलों में कल आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने 2 अप्रैल को जिन 13 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी जारी की है, उसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है.

झारखंड में जमशेदपुर का तापमान सबसे अधिक

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो जमशेदपुर झारखंड में सबसे गर्म जगह रही. यहां का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान चतरा जिले में 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 0.5 डिग्री चढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस हो गया. यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है. रांची का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 18.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा

जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23.2 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. डाल्टेनगंज में उच्चतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़े हैं. उच्चतम पारा 0.4 डिग्री चढ़कर 38.2 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 16.9 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है.

बोकारो के उच्चतम पारा में कोई बदलाव नहीं

बोकारो के मौसम की बात करें, तो यहां के उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आयी है और यह 16.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

चाईबासा का उच्चतम और न्यूनतम तापमान बढ़ा

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में उच्चतम तापमान 1 डिग्री चढ़कर 38.4 डिग्री हो गया है. यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 24.3 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान चतरा और खूंटी के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है और बोकारो, जामताड़ा, खूंटी, सरायकेला और के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें

1 अप्रैल को 44.50 रुपए सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में आज क्या है कीमत, यहां चेक करें

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, डेवलप हो रहा बैद्यनाथधाम स्टेशन, आज से चलेंगी 20 बंद ट्रेनें, देखें लिस्ट

झारखंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जले, 5 गंभीर रूप से घायल, देखें Video

आदिवासियों का महापर्व सरहुल शुरू, पाहन ने मछली और केकड़ा पकड़े, शोभायात्रा आज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >