Kal Ka Mausam: छाया रहेगा कोहरा, सतायेगी ठंड, जानें 5 दिन तक आपके जिले में कितना रहेगा तापमान

Kal Ka Mausam: झारखंड में अभी कोहरा छाया रहेगा. तापमान में गिरावट आएगी और ठंड सताएगी. आज ही जान लीजिए 5 दिन तक आपके जिले में कितना रहेगा तापमान.

Kal Ka Mausam: झारखंड में कोहरा छाया रहेगा. तापमान में गिरावट आएगी और इसकी वजह से ठंड सताएगी.अगले 5 दिन तक झारखंड के किस जिले में कितना तापमान रहेगा, यह भी अभी हम आपको बताएंगे.

झारखंड के न्यूनतम तापमान में आएगी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी. इसके बाद अगले 4 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव हीं होगा. गुरुवार (12 दिसंबर) को सुबह में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा.

चाईबासा का उच्चतम तापमान सबसे अधिक 27.6 डिग्री सेंटीग्रेड

रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेंटीग्रेड पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो गढ़वा जिले में दर्ज किया गया. इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई.

रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से कम

रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज और बोकारो थर्मल का उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया. रांची का उच्चतम तापमान 22.4 डिग्री है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है.

बोकारो का उच्चतम और न्यूनतम तापमान हुआ सामान्य से कम

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 26.7 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां का न्यूनमत तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है. डाल्टेनगंज का उच्चतम पारा 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. बोकारो का उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: 2.8 डिग्री और 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड कम दर्ज किया गया.

आपके जिले में 5 दिन तक उच्चतम और न्यूनतम तापमान का हाल

Also Read

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 5 दिन आपके जिले में कितना रहेगा तापमान

Jharkhand Assembly Session: सरकारी नौकरी, मंईयां सम्मान समेत राज्यपाल के अभिभाषण की 15 बड़ी बातें यहां पढ़ें

Fact Check: जया किशोरी बनना चाहतीं थीं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस? केआरके का दावा कितना सही, जानें

Fact Check: पंकज त्रिपाठी ने भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की? क्या है वायरल दावे का सच?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >