झारखंड कर्मचारी आयोग ने इन पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जानें आवश्यक योग्यताएं

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को डिग्री स्तर पर अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी या हिन्दी विषय के साथ हिन्दी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री अनिवार्य है.

झारखंड में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर है. दरअसल जेएसएससी ने कनिष्ठ अनुवादक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. रिक्त पदों की कुल संख्या 13 है. जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगी. जबकि, 23 मार्च तक परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा. और 26 मार्च तक फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं. इच्छुक छात्र जेएसएससी की ऑफिशयल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

किस वर्ग के लोगों के लिए कितनी वैकेंसी

कनिष्ठ अनुवादक में अनारक्षित वर्ग के छह के लिए 6, अनुसूचित जनजाति के लिए तीन, अनुसूचित जाति के एक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए एक-एक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी एक सीट रिक्त है. इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को डिग्री स्तर पर अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी या हिन्दी विषय के साथ हिन्दी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री अनिवार्य है.

Also Read: धनबाद : जिले में 75 केंद्रों पर होगी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा

कैसे होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी. जो डिस्क्रिप्टिव पैटर्न 2 घंटे की होगी. चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के आधार पर सैलरी मिलेगी. परीक्षा शुल्क 100 रुपये है. जबकि एसटी एससी के लिए 50 रुपये निर्धारित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >