Sports : रांची महिला क्रिकेट टीम दुमका गयी, कल रामगढ़ से भिड़ंत

टीम की कमान ईशा केशरी को सौंपी गयी है

रांची. जेएससीए अंतर जिला महिला (सीनियर) क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रांची जिला टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम की कमान ईशा केशरी को सौंपी गयी है. 15 सदस्यीय टीम का पहला मैच गुरुवार आठ मई को रामगढ़ से होगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची की टीम मंगलवार को दुमका रवाना हुई. टीम में ईशा केशरी के अलावा मानसी कुमारी, कुमारी पलक, गुरलीन कौर, प्रीति कुमारी, पल्लवी कुमारी, शैंपी कुमारी, अंजुम बानो, आरती कुमारी, प्रियंश्री कुमारी, प्रतीक्षा पांडेय, आकांक्षा टोप्पो, विजया लक्ष्मी, कृतिका सिन्हा और रिद्धिमा गौतम को शामिल किया गया है. इनके अलावा स्टैंडबाय में कोमल गुप्ता, रागिनी कुमारी और सानिया थापा को रखा गया है. टीम की मैनेजर गिन्नी गीता कुजूर और कोच अंजना दुबे हैं. यह जानकारी रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >