रांची से पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट
रांची: जेपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी व जेपीएससी की पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के पीए रहे ब्रज कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है. ब्रज कुमार पर जेपीएससी के अभ्यर्थियों से पैसे लेने का आरोप है.
अभ्यर्थियों से पैसे लेने का आरोप
आरोप यह भी है कि ब्रज कुमार राम जेपीएससी सदस्य के लिए अभ्यर्थियों से पैसे लेता था और कैंडिडेट भी ढूंढता था. इस संबंध में सीआईडी को टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर रहे अभय तिवारी तथा अन्य आरोपियों ने जानकारी दी है.
उनके स्वीकारोक्ति बयान में सदस्यों पर पैसे लेकर इंटरव्यू में अधिक नंबर देने की बात कही गयी है. बताया गया है कि इस मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते, सभी सदस्यों, परीक्षा संचालन करने वाली कंपनी टीडीपीएल के अधिकारियों समेत अन्य लोगों की सांठगांठ थी. सभी मिलकर गलत तरीके से अयोग्य लोगों से पैसे लेकर उन्हें जेपीएससी की परीक्षाओं में सफल कराते थे.
इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: तीन दिनों की पूछताछ के बाद पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते जेल भेजे गये
