JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ विद्यार्थियों का विधानसभा मार्च, तिरंगा लेकर निकले छात्र

JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में रांची में छात्रों ने विधानसभा मार्च निकाला. छात्र अपनी मांगों पर अड़े हैं, जबकि प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है.

धरना स्थल से राजीव पांडेय की रिपोर्ट

JPSC JSSC Student Protest Ranchi : रांची में जेपीएससी और जेसीएससी में गड़बड़ी को लेकर आंदोलन पर बैठे विद्यार्थियों का सोमवार सुबह से ही विधानसभा कुच शुरू हो गया है. सुबह 7:00 से ही विद्यार्थी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से पुराना विधानसभा ओर मार्च कर रहे हैं. ऑटो, ई रिक्शा से वह विधानसभा की ओर जा रहे हैं. विद्यार्थियों की मांग है कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करें और लिखित रूप से अस्वस्थ करें कि जेपीएससी और जेएसएससी में हुई गड़बड़ी मैं ठोस कार्रवाई होगी.

तिरंगा झंडा लेकर निकल रहे हैं विद्यार्थी

विद्यार्थी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकल रहे हैं. हालांकि धरना स्थल से विद्यार्थियों को यह निर्देशित किया जा रहा है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे किसी भी प्रकार का उग्र और प्रशासनिक अवरोध नहीं उत्पन्न करेंगे. विद्यार्थियों को कहा जा रहा है कि किसी प्रकार का उग्र आंदोलन करने पर छात्र संगठन उनके साथ नहीं देंगे.

ये भी पढ़ें-JPSC Student Protest: छात्र आंदोलन पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, CM की बातों पर करें भरोसा

इधर प्रशासन ने भी चेताया है

विद्यार्थियों के विधानसभा मार्च को लेकर रांची जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बातों को रखें और मार्च में शामिल हो किसी प्रकार का उग्र प्रदर्शन उनके लिए घातक हो सकता है.

प्रशासन ने दी चेतावनी, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

प्रशासन ने यह भी कहा है कि सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी के लिए पुलिस वेरिफिकेशन होता है. अगर उनका आचरण गलत रहा तो उनके करियर पर भी प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में शांतिपूर्ण तरीके से अपना भी रोड प्रदर्शन करें.

ये भी पढ़ें- JPSC Student Protest: छात्रों और सरकार की बैठक में जांच एजेंसी को लेकर गतिरोध, CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >