JPSC-JSSC विवाद: धरनास्थल पहुंचे संजय सेठ और आदित्य साहू, छात्रों की मांगों पर सरकार को घेरा

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. दोनों नेताओं ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की.

JPSC-JSSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. संजय सेठ और आदित्य साहू ने प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की. 

संजय सेठ ने क्या कहा? 

आंदोलन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अगर राज्य सरकार में नैतिकता होती, तो मुख्यमंत्री को पहले ही दिन यहां आकर छात्रों की मांग स्वीकार कर लेनी चाहिए थी और सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए था.

आदित्य साहू ने क्या कहा? 

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि बच्चों की आंखों से जो आंसू निकल रहे हैं वे सिर्फ अनशन कर रहे छात्रों के आंसू नहीं हैं, बल्कि झारखंड के करोड़ों छात्रों के आंसू हैं. झारखंड के करोड़ों लोगों के आंसू है. आदित्य साहू ने कहा, "इस आंसू की कीमत हेमंत जी की सरकार को चुकाना पड़ेगा."

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करना चाहते हैं. झारखंड के छात्र और झारखंड के लोग सब कुछ समझ रहे हैं. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करनी चाहिए. अगर उनमें हिम्मत है तो छात्रों के हक और उनकी मांगों को लेकर कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- बाइक पार्किंग के विवाद में गुमला में मारपीट, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC Protest: झारखंड के छात्र आंदोलन में CJP ने मारी एंट्री, रांची पहुंची अभिजीत दीपके की टीम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >