JPSC: सहायक वन संरक्षक के 78 पद के लिए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 368 अभ्यर्थी हुए सफल

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक (ACF) मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में 368 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो अब अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार हैं.

रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट

JPSC ACF Mains Result: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सहायक वन संरक्षक के 78 पद के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में 368 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. जो अब शारीरिक परीक्षण (Physical Test) में शामिल होंगे. 

28-29 जुलाई को होगा फिजिकल टेस्ट 

सफल अभ्यर्थी 28 व 29 जुलाई 2026 को शारीरिक परीक्षण में शामिल होंगे. इसके बाद इंटरव्यू व चिकित्सा जांच में शामिल होंगे. इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा. 

अप्रैल में हुई थी मुख्य परीक्षा 

मुख्य परीक्षा का आयोजन चार से 12 अप्रैल 2026 तक किया गया था. इसमें पीटी में सफल 1110 अभ्यर्थी शामिल हुए. आयोग द्वारा 13 जुलाई 2025 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था. जिसमें 34 केंद्र पर 16 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए. पीटी के बाद 25 जुलाई 2025 को माॉडल उत्तर जारी किया गया था.  इसके बाद 26 अगस्त, 13 अक्तूबर, 12 नवंबर व 25 नवंबर 2025 को संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया. नौ दिसंबर 2025 को पीटी का रिजल्ट जारी किया गया. मुख्य परीक्षा में प्रभात खबर ने अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद के प्रश्न में 65 से अधिक त्रुटियों की ओर  आयोग का ध्यान आकृष्ट कराया था. 

78 पदों पर होगी नियुक्ति 

कुल 78 पद में अनारक्षित के 32 पद, एससी के आठ पद, एसटी के 20 पद, बीसी वन के छह पद, बीसी टू के पांच पद व इडब्ल्यूएस के सात पद शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: वृद्धा पेंशन पर बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत; CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई का निर्देश

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: अगले 4 दिनों तक झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश, तेज हवा का येलो अलर्ट

ये भी पढ़ें: हाईवे पर दिनदहाड़े युवतिओं की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार सनकियों ने पीछा कर तोड़ा शीशा



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >