JMMSY : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कल्पना सोरेन को जेएमएम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

JMMSY : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कल्पना सोरेन को जेएमएम में बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है. पूरे राज्य में एक अभियान चलेगा, जिसका वजह नेतृत्व करेंगी.

JMMSY: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की विधायक कल्पना सोरेन को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘परिवर्तन यात्रा’ के जवाब में जेएमएम अगले सप्ताह से ‘मंईयां सम्मान यात्रा’ निकालेगा. इसका नेतृत्व कल्पना सोरेन करेंगी.

झारखंड में मंईयां सम्मान यात्रा निकालेगा जेएमएम

कार्यक्रम के तहत झामुमो महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सभी विधानसभा में जाकर मंईयां सम्मान यात्रा निकालेंगी. संभवत: अगले सप्ताह से इस यात्रा की शुरुआत हो सकतीहै. यह जानकारी सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने पत्रकारों को दी. वह रांची के सोहराय भवन में आयोजित झामुमो कोल्हान प्रमंडल व पलामू प्रमंडल के जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंची थीं. उन्होंने कहा कि बैठक में इस यात्रा पर सहमति बनी है.

हेमंत सोरेन ने किया झारखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा- झारखंड की वीर और क्रांतिकारी माटी में भाजपा के राजनीतिक गिद्ध मंडराने लगे हैं. हमें मिलकर भाजपा के दुष्प्रचार का करारा जवाब देना है. भाजपा के झूठ, फरेब और समाज को तोड़नेवाले षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देना है.

झामुमो ने भाजपा के हर षड्यंत्र का जवाब दिया

हेमंत सोरेन ने कहा कि इन्हें याद दिलाना है कि जब-जब झारखंड को झुकाने का प्रयास किया गया है, तब-तब अपने वीर पुरखों की शहादत, आदरणीय दिशोम गुरुजी और उनके असंख्य क्रांतिकारी साथियों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने षड्यंत्रकारियों को करारा जवाब दिया है.

वक्त आ गया है, जेएमएम कार्यकर्ता कमर की पेटी बांध लें

सीएम ने कहा कि साढ़े चार वर्ष में अबुआ सरकार ने भाजपा के हर षड्यंत्र का जवाब देते हुए, एजेंसियों से लड़ते हुए, हर वर्ग को अनेकों लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा है. आप सभी से अपील है कि भाजपा के इन षड्यंत्रकारियों को जवाब देने के लिए कमर की पेटी बांध लीजिए. वक्त आ गया है.

भाजपा को राज्य की जनता ही निपटा देगी

पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि बैठक में पार्टी के कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं. राय ली जा रही है. कार्यक्रम का नाम क्या होगा, कहां तक होगा, इस पर राय ली गयी है. अच्छे सुझाव आये हैं. जल्द ही राज्य के 24 जिलों और 81 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का कार्यक्रम शुरू होगा.

भाजपा को गुमान है, तो विकास के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाए

भाजपा को बहुत जल्द ही राज्य की जनता ही निपटा देगी. भाजपा को गुमान है, तो विकास के नाम पर चुनाव लड़ कर दिखाये. उन्हें समझ आ जायेगा कि वे कितने पानी में हैं. कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, कोल्हान और पलामू प्रमंडल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के विधायक व जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read

Jamshedpur News : तालसा गांव के विस्थापित व प्रभावित का मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास पहुंचा, समस्या का समाधान निकालने का किया मांग

DA Hike: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों की हेमंत सोरेन ने करा दी मौज, 16 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

हेमंत सोरेन ने झारखंड 39.44 लाख लोगों को दी बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल कर दिया माफ

हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद से ही तैयार होने लगा था प्लॉट, कांग्रेस आलाकमान की ये थी सोच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >