JMMSY: हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां के लिए खोला खजाना, अनुपूरक बजट का आधा से ज्यादा पैसा ‘मंईयां सम्मान योजना’ को

JMMSY: हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां के लिए खजाना खोल दिया है. अनुपूरक बजट का आधा से ज्यादा पैसा ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लिए आवंटित किया गया है.

JMMSY|Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana| झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की. हर महीने 18 साल से 50 साल तक की महिलाों के खाते में प्रति माह 1,000 रुपए ट्रांसफर किए गए. अब इस राशि को बढ़ाकर 2,500 रुपए कर दिया गया है.

मंईयां सम्मान योजना के लिए 6390.55 करोड़ रुपए आवंटित

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के बाद आहूत विधानसभा के पहले सत्र में हेमंत सोरेन की सरकार ने 11697.45 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया. इसमें आधी से अधिक राशि का आवंटन मंईयां सम्मान योजना के लिए किया गया है. जी हां, 11697.45 करोड़ रुपए में से ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लिए 6390.55 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है.

विधानसभा में 11697.45 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश

सरकार ने बुधवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 11697.45 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया. अनुपूरक बजट की कुल राशि में से 54.63 प्रतिशत राशि का प्रावधान समाज कल्याण विभाग के लिए किया गया है. ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ को इसी विभाग के द्वारा लागू किया जा रहा है. मंईयां सम्मान की राशि इसी महीने से 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी गयी है.

पूंजीगत खर्च के लिए सिर्फ 443.44 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शीतकालीन सत्र में चालू वित्तीय वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया. इसमें पूंजीगत खर्च के लिए सिर्फ 443.44 करोड़ का प्रावधान किया गया है. शेष 11254.45 करोड़ रुपये का प्रावधान राजस्व खर्च के लिए किया गया है. यह अनुपूरक बजट का 96.21 प्रतिशत है. द्वितीय अनुपूरक बजट में सबसे ज्यादा राशि का प्रावधान समाज कल्याण विभाग के लिए किया गया है.

किस विभाग को कितना आवंटन मिला, यहां देखें

Also Read

Jharkhand Assembly Session: सरकारी नौकरी, मंईयां सम्मान समेत राज्यपाल के अभिभाषण की बड़ी बातें

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >