प्रतुल के बयान पर विनोद पांडेय का पलटवार, बोले- महापुरुषों का सम्मान भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं

JMM Vs BJP: विनोद पांडेय ने आगे कहा कि असल अपमान तो तब होता है, जब संविधान और सामाजिक न्याय की भावना को बार-बार कुचला जाता है. उन्होंने कहा, ‘हम भाजपा से आग्रह करते हैं कि वे झूठ फैलाने से पहले तथ्यों की जांच कर लें. झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने शहीदों और महापुरुषों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और रहेगा. भाजपा की ओछी राजनीति झारखंड की जनता समझ चुकी है और उचित समय आने पर भाजपा को माकूल जवाब देगी.’

JMM Vs BJP: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है. झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक संवेदनशील विषय पर भाजपा सस्ती राजनीति कर रही है. शहीदों एवं महापुरुषों के नाम पर झूठा और भ्रामक प्रचार कर रही है. झामुमो नेता ने कहा, ‘हमें महापुरुषों का सम्मान करना कम से कम भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं है.’

किसी महापुरुष का कोई अपमान नहीं हुआ – विनोद

विनोद पांडेय ने कहा कि कोलियरी मजदूर यूनियन के महाधिवेशन में किसी भी महापुरुष का किसी भी प्रकार से अपमान नहीं किया गया. भगवान बिरसा मुंडा, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, सिदो-कान्हू सहित तमाम महापुरुषों की तस्वीरों को श्रद्धा के साथ मंच पर प्रदर्शित किया गया था. यह तस्वीरें मंच की शोभा थीं और इन्हें सम्मानपूर्वक लगाया गया था.

जनता को गुमराह कर रहे भाजपा नेता – झामुमो

भाजपा नेताओं द्वारा फैलाया गया यह आरोप न केवल झूठ है, बल्कि झारखंड की जनता को गुमराह करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है. झामुमो इन महापुरुषों की विचारधारा पर चलता है और उनके बलिदानों को अपना मार्गदर्शक मानता है. उन्होंने कहा, ‘हमारा पूरा संघर्ष ही उनके सिद्धांतों पर आधारित है. हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि आदिवासी अधिकारों को कुचलने वाले उनके नीति-निर्माता किस मुंह से भगवान बिरसा मुंडा और बाबासाहेब का नाम लेते हैं?’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘भाजपा की ओछी राजनीति जनता समझ चुकी है’

विनोद पांडेय ने आगे कहा कि असल अपमान तो तब होता है, जब संविधान और सामाजिक न्याय की भावना को बार-बार कुचला जाता है. उन्होंने कहा, ‘हम भाजपा से आग्रह करते हैं कि वे झूठ फैलाने से पहले तथ्यों की जांच कर लें. झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने शहीदों और महापुरुषों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और रहेगा. भाजपा की ओछी राजनीति झारखंड की जनता समझ चुकी है और उचित समय आने पर भाजपा को माकूल जवाब देगी.’

इसी तस्वीर पर भाजपा ने झामुमो पर बोला था हमला.

प्रतुल शाहदेव ने झामुमो पर बोला था हमला

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो की एक सांगठनिक बैठक की तस्वीर जारी करते हुए सत्तारूढ़ दल पर झारखंड के वीर शहीदों और देश के महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया था. साथ ही झामुमो से मांग की थी कि अपने इस कृत्य के लिए वह माफी मांगे. झामुमो प्रवक्ता ने प्रतुल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि झामुमो महापुरुषों का सम्मान करना भाजपा से सीखने के जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़ें

हूल दिवस की पूर्व संध्या पर बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू की तस्वीर के बहाने BJP ने JMM पर बोला बड़ा हमला

Ranchi Monsoon Update: रांची में हो रही झमाझम बारिश, जानें कब तक मानसून रहेगा मेहरबान

झारखंड के मंत्री ने की घोषणाओं की बारिश- गिरिडीह में खुलेंगे यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज

Kal Ka Mausam: झारखंड में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >