रांची. झामुमो रांची जिला समिति द्वारा सादगी से स्व. दुर्गा सोरेन की जंयती मनायी. मंत्री सुदिव्य कुमार की निधन की वजह से इस बार बड़ी सभा नहीं की गयी. लोवाडीह स्थिति दुर्गा सोरेन चौक स्थित आदमकद प्रतिमा पर जिला समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और स्व. सोरेन को याद किया.
मौके पर जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, अंतु तिर्की, समनुर मंसुरी, अश्विनी शर्मा, डाॅ हेमलाल कुमार मेहता, मंटु लाला, विलियम लकड़ा, मनिंदर सिंह, गोपाल पांडेय, राहुल वर्मा, शांति, सुनिता, विजय महतो, साहिल यादव व पुष्पा बड़देवा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
सीएम ने दुर्गा सोरन को नमन किया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने बड़े भाई स्व. दुर्गा सोरेन को नमन किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा, मेरे बड़े भाई, अभिभावक और मार्गदर्शक, झामुमो के मजबूत स्तंभ दादा स्व. दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर शत-शत नमन. दादा ने अपना पूरा जीवन झारखंड, झारखंडी अस्मिता और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया था. उनका संघर्ष, विचार और जुझारूपन हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे.
