सिल्ली विस क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता : अमित

सिल्ली विधानसभा सीट पर झामुमो प्रत्याशी अमित महतो की जीत की खुशी में रविवार को लोगों ने भव्य स्वागत किया.

सिल्ली. सिल्ली विधानसभा सीट पर झामुमो प्रत्याशी अमित महतो की जीत की खुशी में रविवार को लोगों ने भव्य स्वागत किया. सिल्ली पहुंचते ही लोगों ने विधायक को फूल माला से लाद दिया. जिंदाबाद के नारों से इलाका गुंजायमान रहा. लोगों ने जीत की खुशी में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता सिल्ली मेन रोड, बुंडू रोड होते हुए झामुमो पार्टी कार्यालय तक पहुंचे. विधायक अमित महतो के साथ उनकी पत्नी पूर्व विधायक सीमा देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. अमित महतो ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. विधायक ने सिल्ली की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि यह जीत मेरी नहीं जनता की जीत है. सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >