Jharkhand Weather: कांपने के लिए रहें तैयार, झारखंड के कई जिलों में शीतलहरी का अलर्ट

Jharkhand Weather: तीन दिनों में छह डिग्री तापमान गिर चुका है. झारखंड के कई जिलों में शीतलहरी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया. लंबे समय तक ठंड में नहीं रहने की सलाह दी गई है.

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है. उत्तर और मध्य झारखंड में शीतलहरी की स्थिति बनने लगी है. मौसम केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है. रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह की हवा में तेज सिहरन महसूस की गयी.

 ठंड में और होगा इजाफा

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड में और इजाफा होगा. पूर्वानुमान के अनुसार, पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं शीतलहरी चल सकती है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ठंड से फ्लू, नाक बंद होने, या नाक से खून आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लोगों को लंबे समय तक ठंड के संपर्क में न रहने, शरीर को ढक कर रखने और कंपकंपी को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गयी है. अत्यधिक ठंड में शीतदंश से त्वचा पीली, कठोर और सूखी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 13 नवंबर तक यहां होगी बारिश, बिजली गिरने की आशंका, इन राज्यों में ठंड बढ़ेगी

10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है रांची का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में राजधानी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जबकि अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहेगा.

रांची में ऐसे घटा न्यूनतम तापमान

6 नवंबर: 15.6°C
7 नवंबर: 17.4°C

8 नवंबर: 15.2°C
9 नवंबर: 11.8°C

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >